1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 175 नए मामले, एक दिन में 5 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 175 नए मामले, एक दिन में 5 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 12:57 pm IST

राजस्थान में रविवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17119 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में रविवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में रविवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17119 हो गई है। इनमें से 3297 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में कोरोना वायरस से 5 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते मौतों का आंकड़ा भी 396 तक पहुंच गया। राज्य में संक्रमण के 175 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 17119 हो गयी है। 

मौतों का आंकड़ा 396 तक पहुंचा

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को 5 मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 396 हो गई है। उन्होंने बताया कि भरतपुर में 2 जबकि जयपुर एवं झुंझुनूं में एक-एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, एक मरीज दूसरे राज्य का था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गई है जबकि जोधपुर में 41, भरतपुर में 34, कोटा में 22, अजमेर में 16, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 25 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

सबसे ज्यादा नए मामले बीकानेर से
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे तक राज्य में संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए। इनमें बीकानेर में 44,जयपुर में 26, झुंझुनूं में 23, धौलपुर में 18, अलवर में 16, सिरोही में 13, अजमेर में 9, राजसमंद-कोटा में 5-5, बाडमेर में 4 मामले सामने आए। इसके अलावा उदयपुर में 2 और करौली में एक नया मामला सामने आया। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।