1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ट्रेन के टॉयलेट में फंसे पूर्व CM वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार, चिल्लाते रहे- ‘गेट तोड़ो वरना मौत हो जाएगी'

ट्रेन के टॉयलेट में फंसे पूर्व CM वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार, चिल्लाते रहे- ‘गेट तोड़ो वरना मौत हो जाएगी'

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 31, 2026 07:38 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 07:50 pm IST

महेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वह लगभग एक घंटे तक ट्रेन के टॉयलेट में फंसे रहे। इस दौरान उनका दम घुटने लगा था। वह चिल्ला रहे थे कि अगर गेट नहीं खुला तो उनकी मौत हो सकती है।

vasundhara - India TV Hindi
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे Image Source : PTI

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार शुक्रवार को एक ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए। इस दौरान वह चिल्लाते रहे कि गेट तोड़ो वरना मौत हो जाएगी। हालांकि, उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल पाई और वह लगभग एक घंटे तक ट्रेन के टॉयलेट में फंसे रहे। इस दौरान उनका दम भी घुटने लगा। बड़ी मुश्किल के बाद वह टॉयलेट से बाहर निकाले गए। यह घटना कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। 

महेंद्र भारद्वाज 30 जनवरी 2026 की शाम ट्रेन संख्या 22981 में कोटा से जयपुर लौट रहे थे। सवाईमाधोपुर के पास वे ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए। करीब एक घंटे तक वे अंदर बंद रहे और इस दौरान उनका दम घुटने की नौबत आ गई। महेंद्र भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया।

अंदर से जाम हुई कुंडी

महेंद्र बारद्वाज सामान्य जरूरत के लिए टॉयलेट गए थे, लेकिन बाहर आने के लिए जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह जाम हो गया। कुंडी अटकने से वह परेशान हो गए। उनके पास रेलवे के किसी अधिकारी का नंबर भी नहीं था। उन्होंने जोर-जोर से आवाज दी, लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर अपनी परेशानी बयां की। इस बीच कम जगह और बदबू के कारण उनका दम घुटने लगा।

रेल कर्मचारियों ने बाहर से तोड़ा दरवाजा

महेंद्र भारद्वाज के रिश्तेदारों ने जब रेल अधिकारियों के घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कर्मचारियों को ट्रेन के कोच में भेजा। हालांकि, वह भी तुरंत मदद नहीं कर पाए। अंत में दरवाजा तोड़ने की नौबत आई, लेकिन दरवाजा महेंद्र भारद्वाज के ऊपर गिरने का डर था। ऐसे में उनके कहने पर ही कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जब हथौड़े से गेट को तोड़ा गया तो उसका कुछ हिस्सा उनके हाथ में भी गिरा। हालांकि, इससे उन्हें हल्की चोट भी लग गई, लेकिन वह बदबूदार जगह से बाहर आ गए और बाहर आकर राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें-

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की जांच के लिए गठित की गई SIT, पुलिस ने 'Unnatural Death' का दर्ज किया केस

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से जुड़ी बड़ी खबर, अब सफारी के दौरान मोबाइल नहीं यूज कर पाएंगे पर्यटक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।