1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, 12 जिलों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, जारी हुआ येलो अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, 12 जिलों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, जारी हुआ येलो अलर्ट

 Published : Apr 21, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 01:08 pm IST

राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने लू (Heatwave) का अनुमान जताया है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

उत्तर भारत में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में सबसे भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के करीब 12 जिलों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजस्थान के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

लू चलने की जताई गई संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में लू (Heatwave) चलने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

कोटा में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान

राजस्थान में सोमवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया। कोटा में सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जैसलमेर में सोमवार को 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को इन सभी जिलों में कल से ज्यादा आज तापमान बना हुआ है।

बाजारों में दिख रहा गर्मी का असर

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी गई। वहीं, बाजारों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।