1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के आसार, जानिए मौसम अपडेट

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के आसार, जानिए मौसम अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 02, 2025 01:27 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 01:32 pm IST

राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान कई जगह भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान में जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बारिश का दौर इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र (Circulation System) बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है।

अति भारी बारिश की संभावना

इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार को दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है। इन क्षेत्रों में पहले से ही अच्छी बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान में बारिश का अनुमान

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। हालांकि, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इक्का-दुक्का स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में झालावाड़ के खानपुर में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों की अवधि में राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ के खानपुर में सर्वाधिक 199.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो अत्यधिक बारिश की श्रेणी में आती है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जब हेड मास्टर और शिक्षिका के बीच होने लगा WWE, एक दूसरे का बाल नोच-नोचकर की मारपीट

"तेजस्वी यादव को एक महीने का समय...", बिहार चुनाव पर नित्यानंद राय का Exclusive इंटरव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।