1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में भीषण गर्मी की मार से मिलेगी राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

राजस्थान में भीषण गर्मी की मार से मिलेगी राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 29, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 12:06 am IST

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के जैसलमेर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है और लोगों को लू से कुछ राहत मिल सकती है।

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री, बाड़मेर में 45.7 डिग्री, बीकानेर और गंगानगर में 44.2 डिग्री, जोधपुर में 44 डिग्री, चूरू में 43.3 डिग्री, कोटा में 43.1 डिग्री, डबोक और भीलवाड़ा में 42.9 डिग्री और जालौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान 37.1 से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। फलौदी में रात का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य प्रमुख स्थानों पर यह 20.4 से 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

इन हिस्सों में बारिश के आसार 

हालांकि मौसम विभाग ने यह राहत भरी खबर दी है कि 1 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

वहीं, 2 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 4 से 7 मई के बीच भी राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है और लू से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

चारधाम यात्रा रूट पर पहली बार अर्धसैनिक बल तैनात, पहलगाम आतंकी हमले के बाद निगरानी कड़ी

"खाने के बिल पर सेवा शुल्क हो अनिवार्य", मामले पर सुनवाई के लिए दिल्ली HC में तारीख तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।