1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अंजू के बाद अब ये लड़की पाकिस्तानी लड़के के प्यार में पड़ी, एयरपोर्ट पर सुनाई ये कहानी, लेकिन पकड़ी गई चोरी

अंजू के बाद अब ये लड़की पाकिस्तानी लड़के के प्यार में पड़ी, एयरपोर्ट पर सुनाई ये कहानी, लेकिन पकड़ी गई चोरी

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 29, 2023 12:40 pm IST,  Updated : Jul 29, 2023 01:55 pm IST

नाबालिग लड़की ने पहले तो सिक्योरिटी गार्ड्स को बताया कि वह एक पाकिस्तानी लड़की है जो कि इस्लामाबाद से तीन साल पहले भारत आई थी।

jaipur airport indian minor girl detained by police who going lahore for his lover of instagram afte- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

पबजी पर पहले सीमा हैदर को सचिन से प्यार हुआ तो सीमा बॉर्डर लांघते हुए भारत आ गई। इसके बाद फेसबुक से अंजू को एक पाकिस्तानी लड़के से प्यार हो गया तो अंजू भी जैसे-तैसे कर पाकिस्तान पहुंच गई। इस  बीच खबर आई कि एक नाबालिग अपने इंस्टाग्राम लवर से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी। इसी दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर नाबालिग को हिरासत में ले लिया या है। जानकारी मिली है कि वह अपने लवर से मिलने के लिए लाहौर जाना चाहती थी। लेकिन उसने एयरपोर्ट काउंटर पर जब टिकट मांगा तो सब हैरान रह गए। लड़की की उम्र देखकर टिकट मास्टर और सिक्योरिटी गार्ड्स को अजीब लगा। लेकिन जब पूछताछ की गई, तो उसने जो बताया उससे लगता है कि पाकिस्तान के ब्रेनवॉश अभियान का हिस्सा है।

आशिक के लिए पाकिस्तान जा रही थी नाबालिग लड़की

पाकिस्तान में बैठे असलम नाम के शक्स ने ब्रेन वॉश किया है। लड़की ने पूछताछ में बताया कि असलम ने उससे कहा था कि पाकिस्तान आने के लिए पहले बुर्का खरीदना पड़ेगा। घर से 1 हजार रुपये लेकर निकली लड़की ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले खुद के लिए बुर्का खरीदा। 17 साल की लड़की ने बताया कि उसे बताया गया था कि एयरपोर्ट पर कैसे बात करनी है। पूछताछ के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है। इन सब चीजों की ट्रेनिंग पाकिस्तानी लड़के ने ही दी थी। नाबालिग लड़की ने पहले तो सिक्योरिटी गार्ड्स को बताया कि वह एक पाकिस्तानी लड़की है जो कि इस्लामाबाद से तीन साल पहले भारत आई थी। 

फौजी की बेटी पाकिस्तान जाने के लिए भागी

उसने गार्ड्स को बताया कि अपनी बुआ वह भारत आई और उसी के घर पर रही थी। अब बुआ से उसका झगड़ा हो गया है। इसलिए अब वो पाकिस्तान जाना चाहती है। सुरक्षा गार्ड लड़की की बात सुनकर दंग रह गए थे। छानबीन में पता चला कि वह राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमोधपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के पिता फौजी हैं। लड़की का फोन देखने पर पता चला कि वह पाकिस्तानी लड़के से संपर्क में थी। उसने बाद में पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पाकिस्तानी लड़की से बात कर रही है। लड़की की और भी कई दोस्त हैं जो पाकिस्तानी लड़के के कॉन्टैक्ट में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।