1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में हुई बारिश

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में हुई बारिश

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 14, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Mar 14, 2025 02:34 pm IST

राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है, जिसके बाद तापमान में थोड़ी राहत मिली है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान चित्तोड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बारिश से तापमान में आई कमी।- India TV Hindi
बारिश से तापमान में आई कमी। Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि राज्य का पश्चिमी हिस्सा शुष्क रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद कुछ हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, कांमा में 9 मिमी, सीकर में 8 मिमी, अलवर में राजगढ, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में 7 मिमी, भरतपुर के भुसावर में 6 मिमी, धौलपुर के सैपऊ में 5 मिमी और अन्य कुछ हिस्सों में 4 मिमी से 2 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

बिजली का खंभा गिरने से एक की मौत

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान चौमूं, कोटपूतली-बहरोड़, बानसूर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बता दें कि भरतपुर में गुरुवार शाम को तेज आंधी-बारिश के कारण बाइक सवार पिता और उनके दो बेटों पर बिजली का खंभा गिर गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा नदबई-हलैना सड़क रास्ता पर गुदावली मोड़ के पास हुआ।

चित्तोड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं संगरिया में सबसे न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, बाडमेर में 39 डिग्री, भीलवाडा-धौलपुर में 38 डिग्री, डूंगरपुर में 37.9 डिग्री, दौसा में 37.7 डिग्री और अन्य प्रमुख शहरों में 37.2 डिग्री सेल्सयस से लेकर 33.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया है और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

पटना में एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, सामने आया फायरिंग का CCTV फुटेज

रेलवे फाटक तोड़कर पटरी पर जा पहुंचा ट्रक, सामने से आ रही ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; उड़े परखच्चे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।