1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. स्कूल गाड़ी का इंतजार कर रहा था मासूम, सांड ने सींग से उठाकर पटका; सामने आया भयानक CCTV फुटेज

स्कूल गाड़ी का इंतजार कर रहा था मासूम, सांड ने सींग से उठाकर पटका; सामने आया भयानक CCTV फुटेज

 Published : Dec 04, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 02:59 pm IST

सांड ने बच्चे को सींगों में उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सांड द्वारा बच्चे को उठाकर पटकने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

मासूम को आवारा सांड ने...- India TV Hindi
मासूम को आवारा सांड ने उछाल कर जमीन पर पटका। Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ शहर में आवारा सांडों का आतंक फिर एक बार बड़ा हादसा लेकर आया। गुरुवार सुबह अंबेडकर पार्क के पास स्कूल जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा मासूम नव्य अचानक एक सांड का शिकार बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बच्चे को सींगों में उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। लोगों ने बताया कि भगवान का शुक्र रहा कि बच्चा सिर के बल नहीं गिरा, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। हालांकि बच्चे के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। 

CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली घटना

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड द्वारा बच्चे को उठाकर पटकने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।

 
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन सांडों को जल्द से जल्द पकड़कर शहर से बाहर छोड़ा जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके। लोगों का कहना है कि अब सिर्फ प्रभावी और कड़े एक्शन की जरूरत है वरना किसी दिन और बड़ा हादसा हो सकता है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

यूपी में आवारा सांड ने राह चलते बुजुर्ग को उठाकर फेंका, हो गई मौत, देखें VIDEO

दो सांड की लड़ाई ने ली 35 साल के फेमस सिंगर की जान, लंबी है हिट गानों की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।