1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चोरों का निकाला जुलूस, भीगी बिल्ली बनकर रास्तेभर मांगते रहे माफी; देखें VIDEO

पाली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चोरों का निकाला जुलूस, भीगी बिल्ली बनकर रास्तेभर मांगते रहे माफी; देखें VIDEO

 Published : Nov 06, 2025 10:06 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 10:06 pm IST

राजस्थान के पाली में 2 बदमाशों का ढोल-थाली के साथ पुलिस ने जुलूस निकाला, जिसे देखने पूरा शहर जुट गया। आरोपियों को पूरे शहर में हाथ जोड़कर घुमाया गया।

पुलिस ने दोनों...- India TV Hindi
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ढोल-थाली के साथ निकाला जुलूस। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के पाली शहर में लगातार बढ़ते अपराध एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार देर रात प्रतापनगर चौराहे के पास स्थित एक ढाबे में दो बदमाश चोरी की नीयत से घुसे और अंदर सो रहे दो लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने बल्ले से ढाबे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रमेश पुत्र भोमा राम तथा भेरू पूरी पुत्र राजू पूरी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का उपचार फिलहाल पाली के बांगड़ अस्पताल में जारी है। 

CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ढाबे में चोरी की नीयत से घुसे 2 बदमाशों ने वहां सो रहे लोगों पर किया हमला।
Image Source : REPORTER INPUTढाबे में चोरी की नीयत से घुसे 2 बदमाशों ने वहां सो रहे लोगों पर किया हमला।

ढोल-थाली के साथ पैदल जुलूस निकाला

SP आदर्श सिधू के आदेश पर औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों का सर मुंडवाकर प्रतापनगर क्षेत्र में ढोल-थाली के साथ पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों को पूरे मोहल्ले में हाथ जोड़कर घुमाया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की और “पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए। 

(रिपोर्ट- सुभाष)

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।