1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अस्पताल में दादी का इलाज कराने पहुंची नाबालिग संग छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

अस्पताल में दादी का इलाज कराने पहुंची नाबालिग संग छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 28, 2024 04:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 04:02 pm IST

राजगढ़ के ब्यावरा में स्थिति सिविल अस्पताल में अपनी दादी का इलाज कराने पहुंची एक नाबालिग को छेड़खानी का सामना करना पड़ा है। इस घटना के बाद आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

rajasthan beawar A minor girl who had come to the hospital to get her grandmother treated was molest- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थिति सिविल अस्पताल में एक नाबालिग लड़की संग छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल सिविल अस्पताल में लड़की अपने पिता के साथ दादी का इलाज करने आई थी। इस दौरान 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल में ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने छेड़खानी करने वाले को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर लिया है। इसे लेकर राजगढ़ के एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ ब्यावरा सिविल अस्पताल में दादी का इलाज कराने आई थी।

नाबालिग लड़की संग अस्पताल में छेड़छाड़

उन्होंने कहा कि रात करीब 1 बजे वो अपने पिता के लिए महिला वार्ड की तरफ से चादर लेकर पिता को देने जा रही थी। तभी पीछे से आए युवक ने उसका मुंह दबा दिया और उसे बाथरूम में ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बाथरूम में से निकले व्यक्ति को देख आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर बाथरूम के पीछे वाले रास्ते से कूदकर भाग गया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। कुछ देर बाद जब आरोपी अस्पताल वापस आया तो नाबालिग ने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई, जहां 24 वर्षीय सुरेश पिता बापू लाल वर्मा निवासी लुहारी थाना सुठालिया के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिले के एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुरेश वर्मा अपनी पत्नी की सिविल अस्पताल में डिलीवरी के लिए आया था। इसी दौरान उसने दादी का इलाज कराने आई नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। नाबालिग का हाथ और गला दबाने का भी प्रयास करते हुए वारदात को उसने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

(रिपोर्ट-गोविंद सोनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।