1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ऋषि कपूर के निधन पर अशोक गहलोत ने जताया शोक, कहा दमदार भूमिकाओं के लिए हमेशा रहेंगे याद

ऋषि कपूर के निधन पर अशोक गहलोत ने जताया शोक, कहा दमदार भूमिकाओं के लिए हमेशा रहेंगे याद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2020 10:14 am IST,  Updated : Apr 30, 2020 10:21 am IST

ऋषि कपूर की मृत्यु पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संवेदना व्यक्त की हैं। अशोक गहलोत ने कपूर के निधन को एक बड़ी क्षति बताया।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot

बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर के निधन ने बॉलीवुड के साथ ही साथ राजनीतिक जगत को भी स्तब्ध कर दिया। ऋषि कपूर की मृत्यु पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संवेदना व्यक्त की हैं। अशोक गहलोत ने कपूर के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। गहलोत ने ट्वीट में कहा कि उन्हें अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि गुरुवार सुबह ऋषि कपूर ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 67 वर्ष के ​थे। 

अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। यह उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए एक दुखद खबर है। उनके करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। संभव है कि उन्हें इस सबसे कठिन समय में ताकत मिले। उन्हें हमेशा उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।