1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus के मरीजों के ठीक होने की दर 67.26 प्रतिशत

राजस्थान में Coronavirus के मरीजों के ठीक होने की दर 67.26 प्रतिशत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 07:50 pm IST

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सोमवार को बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 67.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.2 प्रतिशत है।

राजस्थान में Coronavirus के मरीजों के ठीक होने की दर 67.26 प्रतिशत- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus के मरीजों के ठीक होने की दर 67.26 प्रतिशत Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर सर्वाधिक 67.26 प्रतिशत है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सोमवार को बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 67.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.2 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व संक्रमित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है। शर्मा ने कहा कि राज्य में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये चिकित्सा विभाग ने पहले जयपुरिया अस्पताल को कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया। इसके बाद अब एक जून से एसएमएस अस्पताल को कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में चल रही ओपीडी को भी शीघ्र फार्मेसी कालेज में शिफ्ट किया जाएगा और वहां नेत्र प चर्म रोग सेवायें वापस से सुचारू की जायेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।