1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 17 मई तक लॉकडाउन की पालन करना होगा तभी लड़ाई जीत सकेंगे- प्रताप सिंह खचरियावास

17 मई तक लॉकडाउन की पालन करना होगा तभी लड़ाई जीत सकेंगे- प्रताप सिंह खचरियावास

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 01:37 pm IST,  Updated : May 04, 2020 01:37 pm IST

प्रताप सिंह खचरियावास ने बताया कि रेड जोन में बहुत ज्यादा छूट नहीं दे सकते, हमें ध्यान रखना है कि छूट से कहीं कोरोना की स्थिति बिगड़ न जाए। 17 मई तक लॉकडाउन की पालन करना होगा तभी लड़ाई जीत सकेंगे।

Rajasthan Lockdown 3  permissions and restrictions information by Pratap Singh Khachariyawas- India TV Hindi
Rajasthan Lockdown 3  permissions and restrictions information by Pratap Singh Khachariyawas Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। इंडिया टीवी के साथ विशेष बातचीत में राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने बताया कि राजस्थान ने पूरे देश में सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा की। पूरा राजस्थान, जनता सरकार मिलकर रेड जोन को ग्रीन जोन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान में रेड जोन से ऑरेंज जोन से जाने के लिए पास जरूरी है, रेड जोन तो बिल्कुल कोरोना से प्रभावित है ही।

प्रताप सिंह खचरियावास ने आगे बताया कि रेड जोन में बहुत ज्यादा छूट नहीं दे सकते, हमें ध्यान रखना है कि छूट से कहीं कोरोना की स्थिति बिगड़ न जाए। 17 मई तक लॉकडाउन की पालन करना होगा तभी लड़ाई जीत सकेंगे। रेड जोन में जो राशन की दुकानें हैं और वहां कोई व्यक्ति पैदल जा रहा हो वह वहां जाकर खरीद सकता है। लेकिन उसे रेड जोन से बाहर जाना है तो पास लेना पड़ेगा।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।