1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का बहुमत हारा, कांग्रेस से चुनाव जीतीं रमा देवी BJP से जिला प्रमुख बनीं

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का बहुमत हारा, कांग्रेस से चुनाव जीतीं रमा देवी BJP से जिला प्रमुख बनीं

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Sep 06, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 05:40 pm IST

जिला प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने रणनीति से कांग्रेस के बहुमत को हरा दिया। जयपुर में कांग्रेस की टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुकी रमा देवी चोपड़ा को सोमवार सुबह बीजेपी में शामिल किया और शाम होते-होते उसे जिला प्रमुख का चुनाव जितवा दिया।

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का बहुमत हारा, कांग्रेस से चुनाव जीतीं रमा देवी BJP से जिला प्रमुख- India TV Hindi
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का बहुमत हारा, कांग्रेस से चुनाव जीतीं रमा देवी BJP से जिला प्रमुख बनीं Image Source : INDIA TV

जयपुर। जिला प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने रणनीति से कांग्रेस के बहुमत को हरा दिया। जयपुर में कांग्रेस की टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुकी रमा देवी चोपड़ा को सोमवार सुबह बीजेपी में शामिल किया और शाम होते-होते उसे जिला प्रमुख का चुनाव जितवा दिया। जयपुर में बहुमत होते हुए भी कांग्रेस जिला प्रमुख की सीट गंवा बैठी। रमा देवी को 26 वोट मिले, जबकि बीजेपी के पास केवल 24 जिला परिषद सदस्य थे। बीजेपी ने रमा देवी सहित कांग्रेस के 2 सदस्य तोड़कर हारी बाजी पलट दी। रमा ने कांग्रेस उम्मीदवार सरोज देवी शर्मा को हराया। सरोज को 24 वोट मिले।

बता दें कि, जयपुर जिला परिषद में कुल 51 सदस्य हैं, जिला प्रमुख बनाने के लिए 26 सदस्य चाहिए थे। कांग्रेस 27 सदस्य जीती, लेकिन रमा देवी और जैकी के बीजेपी के खेमे में जाने से कांग्रेस के 25 सदस्य रह गए। बीजेपी के पास पहले 24 सदस्य थे। 2 कांग्रेस के सदस्य मिलने से बहुमत का आंकड़ा BJP के पास हो गया। कांग्रेस-बीजेपी में क्रॉस वोटिंग कराकर ही चुनाव जीत सकती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।