1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सर्दी के तेवर हुए तीखे, कई जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

राजस्थान में सर्दी के तेवर हुए तीखे, कई जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Nov 18, 2021 02:43 pm IST

राजस्थान में कई स्थानों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। चौबीस घंटे में राज्य के विशेषकर उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्के से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है।

राजस्थान में सर्दी ने...- India TV Hindi
राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, कई जगह बारिश Image Source : PTI

Highlights

  • राजस्थान के कई इलाकों में बारिश भी हुई है।
  • सर्वाधिक बारिश झाड़ोल उदयपुर में 28 मिलीमीटर दर्ज हुई है।
  • कई स्थानों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे।

जयपुर: राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है और राज्य में कई स्थानों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं राज्य के कई इलाकों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात चुरू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.6 डिग्री, हनुमानगढ़ में 6.9 डिग्री व गंगानगर में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य के विशेषकर उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश झाड़ोल उदयपुर में 28 मिलीमीटर दर्ज हुई है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तथा पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में भी दिखाई दे रहा है।

विभाग ने 18-19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अनुसार इस तंत्र का असर कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में 20 नवंबर को भी रहेगा। हालांकि 21 नवंबर से इस तंत्र का असर समाप्त होगा तथा मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।