1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथसिंह चारण ने किया सुसाइड, घर में ही लगा ली फांसी

जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथसिंह चारण ने किया सुसाइड, घर में ही लगा ली फांसी

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 28, 2026 08:11 pm IST,  Updated : May 28, 2026 08:23 pm IST

जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथसिंह चारण ने अपने जोधपुर स्थित घर में ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोधपुर की खबर- India TV Hindi
जोधपुर की खबर

जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी (ASP) दशरथसिंह चारण ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र स्थित लालसागर इलाके की है। गुरुवार की दोपहर रिटायर एएसपी दशरथसिंह चारण ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। दशरथसिंह चारण मूल रूप से नागौर जिले के सुरपुरा के रहने वाले थे। दशरथसिंह चारण करीब दो साल पहले ही पुलिस सेवा से रिटाय हुए थे। उन्होंने जोधपुर के लालसागर इलाके में अपना नया घर बनाया था और लगभग एक सप्ताह पहले ही पत्नी के साथ यहां रहने आए थे।


पत्नी ने दी पति की मौत की सूचना

रिटायर पुलिस अफसर की सुसाइड की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को एमजीएच की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि दशरथसिंह चारण ने क्यों सुसाइड किया। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि घटना के समय दशरथसिंह की पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई थीं और वो घर मे अकेले ही थे। पत्नी ने बताया कि जब वे रिश्तेदार के घर से वापस आईं तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने पति की मौत की सूचना अपने भाई को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे और दशरथसिंह के शव को फंदे से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।