1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. झुंझुनूं में थार का कहर, पैदल जा रही युवती को उड़ाया; वीडियो देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

झुंझुनूं में थार का कहर, पैदल जा रही युवती को उड़ाया; वीडियो देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 05, 2025 10:51 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 11:01 pm IST

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में तेज रफ्तार थार ने एक युवती को कुचल दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

थार ने युवती को कुचला- India TV Hindi
थार ने युवती को कुचला Image Source : REPORTER

झुंझुनूंः झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के जाखोद गांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बाजार में सड़क किनारे पैदल जा रही एक युवती को तेज रफ्तार काले रंग की बिना नंबर की थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती उछलकर पास में खड़ी बाइक से टकराई और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

युवती को कुचल कर फरार थार चालक

 
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती अनुष्का (20 वर्ष) पुत्री दानमल कुमावत निवासी जाखोद बाजार की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गाड़ी दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
 
एसएचओ धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गाड़ी जब्त कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस व प्रशासन की समझाइश के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया गया।

यहां देखें वीडियो

टोंक में ट्रेलर के बीच टक्कर

वहीं, टोंक सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे 116 पर अलीगढ़ में बस और ट्रैलर की भिड़ंत हुई। बस और ट्रेलर चालक सहित कई व्यक्ति घायल हो गए। बस चालक आकाश, खलासी लक्ष्मण, यात्री प्रशांत घायल हो गए। ट्रेलर चालक शिवराज को भी चोट आई। गंभीर रूप से घायलों को टोंक रेफर किया गया है।

रिपोर्ट- अमित शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।