1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना, आदेश जारी

राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना, आदेश जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2020 10:59 pm IST,  Updated : May 02, 2020 10:59 pm IST

कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।

राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना, आदेश जारी- India TV Hindi
राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना, आदेश जारी Image Source : PTI

जयपुर: कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। सरकार ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि राजस्थान में मास्क नहीं पहनने वालों से अब 200 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए जाएंगे। 

इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर गुटखा या पान थूकने वालों से 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा जबकि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने बिना मास्क लगाए लोगों को सामान बेचने वाले दुकानदारों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश भी दिया है। 

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि दुकानदार उन लोगों को सामान न बेचें जो बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलते हैं और जाने-अनजाने में कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को बढ़ाते हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर 100 रुपये और बिना अनुमति के शादी या कोई और कार्यक्रम करने वालों पर 5000 रुपयों का जुर्माना लगाने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।