1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में 54 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2720 पहुंची

राजस्थान में 54 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2720 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2020 03:44 pm IST,  Updated : May 02, 2020 03:57 pm IST

राजस्थान में आज 54 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2720 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Coronavirus cases in Rajasthan till 2nd May- India TV Hindi
Coronavirus cases in Rajasthan till 2nd May

जयपुर: राजस्थान में आज 54 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2720 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी और इसमें 15 साल का एक किशोर भी शामिल है। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हो गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई।

Related Stories

उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया। जयपुर में 55 वर्षीय तथा जोधपुर में 67 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी है। अकेले जयपुर में 36 लोगों की मौत हुई है। 

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले आए जिनमें जयपुर में पांच, जोधपुर में दो, धौलपुर में दो व अजमेर, चितौड़गढ़ तथा कोटा में आया एक-एक नया मामले भी शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।