1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से 11 और लोगों की मौत, सामने आये 1122 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus से 11 और लोगों की मौत, सामने आये 1122 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Dec 17, 2020 07:44 pm IST

राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2589 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1122 नये मामले सामने आने के बाद अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,95,953 पहुंच गई है।

With 11 more deaths, Rajasthan Covid-19 toll rises to 2,589- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस से 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल मरने वालों का आंकड़ा 2589 तक पहुंच गया है।  Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2589 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1122 नये मामले सामने आने के बाद अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,95,953 पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2589 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 484, जोधपुर में 276, अजमेर में 211, बीकानेर में 165, कोटा में 160, भरतपुर में 118, उदयपुर में 108, और पाली में 104 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 1974 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,79,717 लोग ठीक हो चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1122 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,95,953 हो गयी जिनमें से 13,647 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 255, जोधपुर में 101,कोटा में 92, भीलवाडा में 61, उदयपुर में 55, अजमेर-अलवर में 45-45 नये संक्रमित शामिल हैं।

वहीं, जोधपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन मौतों के आंकड़े चौकाने वाले हैं। बीते दिन जोधपुर में कोरोना संक्रमण के 115 नए रोगियों की पहचान की गई जबकि मंगलवार को जोधपुर एम्स में कोरोना से संक्रमित एक रोगी की मौत हो गई। इस मौत के साथ जोधपुर में कोरोना की बीमारी से मरने वालों की संख्या 276 हो गई है। शहर में संक्रमण दर भी इन दिनों 10 फीसदी के पास आ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।