1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 11 January 2025 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे समाप्त हो जाएगी द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

11 January 2025 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे समाप्त हो जाएगी द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 10, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 02:00 pm IST

11 January 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 11 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

11 January 2025 Ka Panchang: 11 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि शनिवार सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि रविवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। 11 जनवरी को दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही शनिवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रोहिणी का चौथा स्थान है। इस नक्षत्र के तारों की संख्या पांच है। रोहिणी शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इसके अलावा 11 जनवरी को पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

11 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 11 जनवरी 2025 को  सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि रविवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी
  • शुक्ल योग- 11 जनवरी 2025 को दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक
  • रोहिणी नक्षत्र- 11 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
  • 11 जनवरी 2025 व्रत-त्यौहार- पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:11 तक
  • मुंबई- सुबह 10:00 से दोपहर पहले 11:23 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:13 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:36 से सुबह 10:55 तक
  • भोपाल- सुबह 09:46 से दोपहर पहले 11:07 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:02 से सुबह 10:23 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:05 से दोपहर पहले 11:26 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:25 से सुबह 10:51 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:43 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Paush Purnima 2025 Date: पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहा है महाकुंभ, इस दिन भक्त गंगा में लगाएंगे आस्था की डुबकी, नोट कर लें डेट और मुहूर्त

Mahakumbh 2025: खूनी नागा साधु कैसे बनते हैं? स्वभाव से होते हैं उग्र, धर्म रक्षा के लिए बहा देते हैं अपना रक्त

Weekly Finance Horoscope: इन 3 राशियों के बढ़ सकते हैं अनवाश्यक खर्चे, पहले से ही बना लें सही बजट, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म