1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 11 March 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे समाप्त होगी द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

11 March 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे समाप्त होगी द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 10, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 01:30 pm IST

11 March 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 11 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

11 March 2025 Ka Panchang: 11 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि मंगलवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। 11 मार्च को देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही मंगलवार देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

11 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 11 मार्च 2025 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 11 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक 
  • आश्लेषा नक्षत्र- 11 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक
  • 11 मार्च  2025 व्रत-त्यौहार- भौम प्रदोष व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:29 - 04:58 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:48 - 05:17 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:30 - 04:59 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:15 - 04:43 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:29 - 04:58 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:45 - 04:15 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:48 - 05:17 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 - 04:49 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:35 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:26 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में न डालें ये चीजें, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद, जानें होली की अग्नि में क्या चढ़ाना चाहिए

Narasimha Dwadashi 2025: नरसिंह द्वादशी कब है? जानें इस दिन का महत्व और व्रत रखने के लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म