1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2025: सब जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? अब जानिए कौन सी चीजें इस दिन किसी को भूलकर भी नहीं देना है

Dhanteras 2025: सब जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? अब जानिए कौन सी चीजें इस दिन किसी को भूलकर भी नहीं देना है

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Oct 11, 2025 07:13 am IST,  Updated : Oct 11, 2025 07:13 am IST

Dhanteras 2025: इस साल 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। ये तो ज्यादातर लोगों को पता ही होगा कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए, लेकिन हम बताने जा रहे हैं कि कौन सी चीजें किसी को भूलकर भी नहीं देनी चाहिए।

dhanteras 2025- India TV Hindi
धनतेरस को भूलकर भी उधार में न दें ये चीजें Image Source : FREEPIK

Dhanteras Par Udhaar na den ye 4 Chije: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन से ही कार्तिक महीने के सबसे बड़े पांच दिवसीय त्योहार दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। ऐसी मान्यता हैं कि इसी दिन से घर में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है।

इस तिथि पर कुछ चीजें खरीदना विशेष रूप से शुभ माना जाता हैं। धनतेरस का इंतजार घर की महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर होता है, क्योंकि इस दिन घर में खरीदारी होती है। धनतेरस को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि धनतेरस की शाम किसी को भी ये 4 चीजें भूलकर भी उधार में नहीं देनी चाहिए।

धनतेरस पर किसी को उधार न दें ये 4 चीजें

धनत्रयोदशी की तिथि बहुत खास मानी जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन किसी को भी धन उदार देने के लिए मना किया जाता है। शाम की पूजा के बाद किसी को पैसे उधार कतई न दें। ऐसा करने से आपके घर की बरकत जा सकती है। 

धनकेरस की की शाम को गलती से भी आस पड़ोस के लोगों को चीनी उदार में न दें। दरअसल, चीनी का संबंध लक्ष्मी जी से बताया जाता है। माता लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है। ऐसे में धनतेरस की शाम चीनी को अपने घर से बाहर न निकालें। 

रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक और बहुत साधारण चीज है नमक, लेकिन शास्त्रों में इसे धन की बरकत से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस की शाम अगर कोई आपसे नमक मांगने आए, तो उसे उदार में मनक देने से मना कर दें। नमक समुद्र से प्राप्त होने वाली वस्तु है और मां लक्ष्मी और सागर का संबंध सभी जानते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस की शाम नमक उधार देने से आपके घर की बरकत रुक सकती है।

धनतेरस की शाम को किसी को भी उधार में दूध, दही, तेल, सुई जैसी चीजें नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं ये चीजें आपको खुद भी किसी और से नहीं मांगनी चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा करने से आपके ग्रहों की चाल बिगड़ सकती है, जिसका आपको बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: शादीशुदा जोड़ा अपने बेडरूम में कर लें बदलाव, इन चीजों को रखने से दूर होगी दांपत्य जीवन की अनबन, रिश्ते में घुलेगी मिठास

अहोई माता के लिए भोग की थाली में रखें ये चीजें, मां प्रसन्न हो गईं तो मिल जाएगा संतान की निरोगी-दीर्घायु होने का वरदान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म