1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahanavami 2026: महानवमी के दिन प्रोफेशन के अनुसार करें दान, मां सिद्धिदात्री की कृपा से करियर में छुएंगे ऊंचाइयां

Mahanavami 2026: महानवमी के दिन प्रोफेशन के अनुसार करें दान, मां सिद्धिदात्री की कृपा से करियर में छुएंगे ऊंचाइयां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 26, 2026 02:45 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 02:45 pm IST

Mahanavami 2026: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानि महानवमी पर कुछ चीजों का दान करने से आप करियर में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आइए प्रोफेशन के अनुसार जानते हैं कि आपके लिए किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

Mahanavami Upay- India TV Hindi
महानवमी उपाय Image Source : FREEPIK

Mahanavami 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 27 मार्च के दिन सिद्धिदात्री माता की पूजा के साथ समाप्त हो जाएगा। नवरात्रि के आखिरी दिन पर माता सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही कई तरह के उपाय करना भी बेहद शुभ होता है। अगर आप अपने करियर क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं तो नवरात्रि के आखिरी दिन यानि महानवमी पर कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से आप उन्नति करते हैं और करियर क्षेत्र में आ रही हर परेशानी का आपको हल मिलता है। 

महानवमी के दिन प्रोफेशन के अनुसार करें इन चीजों का दान

  • अगर आप डॉक्टर है या मेडिकल फील्ड से जुड़े है तो आज आपको चने या चने की दाल का दान करना चाहिए।
  • अगर आप इंजीनियरिंग फिल्ड से जुड़े है तो आज आपको बालों में लगाने वाली क्लिप दान करना चाहिए।
  • अगर आप प्रशासक है या आप किसी प्रशासनिक कार्य से जुड़े है तो आज आपको जुराब का दान करना चाहिए।
  • अगर आप आईटी प्रोफेशनल (IT Professional) हैं तो आज आपको हेयर बैंड का दान करना चाहिए।
  • अगर आप आर्मी या किसी भी तरह की फोर्स में कार्यरत हैं तो आज आपको चुनरी या दुपट्टे का दान करना चाहिए।
  • अगर आप टेली कम्यूनिकेशन (Tele-Communication) यानि दूर संचार से सम्बंधित कार्य करते है तो आज आपको परफ्यूम का दान करना चाहिए।
  • अगर आज कोरपोरेट (Corporate) जगत में कार्यरत हैं तो आज आपको जूते या चप्पल का दान करना चाहिए।
  • अगर आप मर्चेंट नेवी या पानी से जुड़े किसी कारोबार में है तो आज आपको दूध का दान करना चाहिए।

गुप्त दान करने से भी होगा लाभ 

महानवमी के दिन गुप्त दान करना भी बेहद शुभ होता है। गुप्त रूप से किए गए दान से आपके मन में अहम भाव नहीं जागता और ईश्वर का आशीर्वाद भी आपको पूर्ण रूप से मिलता है। इसलिए नवरात्रि के आखिरी दिन गुप्त रूप से आपको धन, वस्त्र और अन्न का दान करने से भी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के हर क्षेत्र में आप प्रगति करते हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami Vrat Katha: रामनवमी की पूजा में जरूर पढ़ें ये पावन कथा, प्रभु श्रीराम की कृपा से घर में आएगी सुख और समृद्धि

Kitchen Vastu Tips: किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाते हैं? बिगड़ता है अग्नि और पृथ्वी तत्व का बैलेंस, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म