1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes: इन शुभ संदेशों के जरिए अपने परिवार और दोस्तों को दें गुरु पर्व की लख-लख बधाइयां

Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes: इन शुभ संदेशों के जरिए अपने परिवार और दोस्तों को दें गुरु पर्व की लख-लख बधाइयां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 27, 2023 09:21 am IST,  Updated : Nov 27, 2023 09:39 am IST

Happy Guru Nanak Jayanti 2023: आज गुरु नानक जयंती के मौके पर अपनों को इन खास मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं। सिख समुदाय के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है।

Guru Nanak Jayanti 2023 - India TV Hindi
Guru Nanak Jayanti 2023 Image Source : INDIA TV

Guru Nanak Jayanti2 2023 Wishes, Message And Quotes: आज यानी कि 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को गुरु पर्व, गुरु पूरब, और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जी सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं, उन्होंने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। ऐसे में सिख समुदाय के लिए गुरु नानक जयंती का महत्व काफी अधिक है। आज के दिन गुरुद्वारे में कीर्तन और पाठ का आयोजन किया जाता है। वहीं गुरुद्वारा को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है।  बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर अगर आप अपने घर-परिवार से दूर हैं तो इन शुभ मैसेज के जरिए आप उन्हें गुरु पर्व की बधाई दे सकते हैं। 

गुरु नानक जयंती/गुरु पर्व/प्रकाश से जुड़े शुभकामनाओं से भरे मैसेज

राज करेगा खालसा

बाके रहे ना कोए
वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह...
गुरु नानक जयंती की लख-लख बधाइयां

नानक नाम चर्दी कला
तेरे भने सरबत दा भला
धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी दे आगन
गुरु पूरब दी आप सुब नु लख-लख बधाई।।

वाहेगुरु का आशीष सदा,
मिले ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर घर में खुशहाली  
गुरु पर की लख-लख बधाइयां

खालसा मेरा रूप है खास
खालसे में ही करू निवास
खालसा अकाल पुरख की फौज
खालसा मेरा मित्र कहाए
खालसा दे जन्म दिन दी सब को बधाई 
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

गुरु नानक देव जी के सदकर्म
हमें सदा राह दिखाएंगे 
वाहे गुरु के ज्ञान से
सबके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

मेरी गुरु नानक देव जी से कामना है की
आपके सारे सपने पूरे हों और आपको एक सुखद जीवन मिले
गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें
गुरु पर्व की लख-लख बधाइयां

वाहे गुरु का आशीष सदा मिले ऐसी कामना है हमारी 
गुरु की कृपा से आएगी घर घर में खुशहाली
गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं

सतगुरु सब दे काज संवारे।
आप सब को प्रथम सिख गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Guru Nanak Jayanti 2023: पंज प्यारे किसे कहा जाता है? सिख धर्म में क्यों है इनका महत्व, यहां जानें

Guru Nanak Jayanti 2023: वो 3 बड़ी शिक्षाएं जो गुरु नानक देव जी ने बताई थीं, जिसे जानकर बदल जाएगा आपका जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म