1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hanuman Jayanti 2025 Karnataka: आज कन्नड़ हनुमान जयंती है या नहीं? जान लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2025 Karnataka: आज कन्नड़ हनुमान जयंती है या नहीं? जान लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 02, 2025 07:20 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 06:35 am IST

Hanuman Jayanti 2025 Date: जहां उत्तर भारत में हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा को मनाई जाती है तो वहीं कर्नाटक में ये पर्व मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन को हनुमान व्रतम के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं कन्नड़ हनुमान जयंती की डेट और मुहूर्त।

hanuman jayanti- India TV Hindi
हनुमान जयंती 2025 Image Source : INDIA TV

Hanuman Jayanti 2025 Date: हनुमान जयंती साल में 4 बार मनाई जाती है। उत्तर भारत में ये पर्व चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है तो वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये त्योहार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं तमिलनाडु में हनुमथ जयन्ती मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मनायी जाती है जो इस साल 19 दिसंबर को है और कन्नड़ में ये पर्व मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 3 दिसंबर को पड़ रही है। चलिए जानते हैं हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

हनुमान जयंती मुहूर्त 2025 (Hanuman Jayanti 2025 Muhurat)

  • कन्नड़ हनुमान जयन्ती - 3 दिसंबर 2025, बुधवार
  • त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 02, 2025 को 03:57 PM बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त - दिसम्बर 03, 2025 को 12:25 PM बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 AM से 06:04 AM 
  • प्रातः सन्ध्या - 05:37 AM से 06:58 AM
  • विजय मुहूर्त - 01:55 PM से 02:37 PM
  • गोधूलि मुहूर्त - 05:21 PM से 05:49 PM 
  • सायाह्न सन्ध्या - 05:24 PM से 06:45 PM

कन्नड हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti 2025 Puja Vidhi)

  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  2. इस दिन घर के बाहर रंगोली जरूर बनाएं।
  3. शुभ मुहूर्त में भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा करें। इस दिन हनुमान जी को माला अवश्य चढ़ाएं।
  4. भगवान को सिंदूर, रोली, अक्षत आदि लगाएं।
  5. धूप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही हनुमान मंत्र जपें।
  6. अंत में विधिवत आरती करने के बाद भूल चूक के लिए माफी मांगें।

हनुमान जी के मंत्र (Hanuman Ji Ke Mantra)

  • ॐ हं हनुमते नम:।
  • ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।
  • ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥
  • ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सुपर टैलेंटेड, आलिया भट्ट का भी है यही शुभ अंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म