1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. हरियाली तीज के व्रत में क्या खाना चाहिए? यहां जान लीजिए जरूर नियम व तरीके

हरियाली तीज के व्रत में क्या खाना चाहिए? यहां जान लीजिए जरूर नियम व तरीके

 Published : Jul 26, 2025 07:01 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 07:01 am IST

27 जुलाई को हरियाली तीज का व्रत मनाया जा रहा है, ऐसे में इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को क्या खाना चाहिए, इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए, आइए जानते हैं...

हरियाली तीज- India TV Hindi
हरियाली तीज Image Source : SORA AI

हरियाली तीज का पर्व हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए बेहद खास और अहम होता है। हर साल यह सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी। मुख्य रूप से यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रहती हैं। कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ये पर्व भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी मनाया जाता है। इस पर्व में लोग झूला झूलते हैं और लोक गीत गाकर यह पर्व मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि व्रत के दौरान क्या खाया जा सकता है?

2 तरीके के होते हैं व्रत

हरियाली तीज का व्रत दो तरीके से रखा जाता है, पहला निर्जला व्रत और दूसरा फलाहार। निर्जला व्रत करने वाली महिलाएं पानी तक का सेवन नहीं करती हैं। मान्यता है कि अगर निर्जला व्रत के दौरान किसी ने पानी की एक बूंद भी ग्रहण कर ली तो उसका व्रत खंडित हो जाएगा।

फलाहार वाले क्या खा सकते हैं?

व्रत के दौरान जातकों को हल्के भोजन व सात्विक भोजन करने की विधान है, यानी व्रत के दौरान महिलाएं फल खा सकती है, जैसे अंगूर, अमरूद, कीवी, आम, केला आदि। इसके अलावा, व्रत के दौरान, दूध, दही, खीर जैसी चीजों का भी सेवन किया जा सकता है। बादाम, काजू, किशमिश, जैसे सूखे मेवे का भी सेवन किया जा सकता है, इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी। कुछ जगहों पर एक समय भोजन करने का प्रावधान है, ऐसे में महिलाएं शाम के समय सूर्यास्त होने के पहले भोजन कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Love Horoscope 26 July 2025: प्रेम जीवन की कई उलझनों का हल मिलेगा आज, रोमांस से भरा रहेगा 2 राशियों का दिन, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: शनिवार को सुधरेंगे इन 3 राशियों के हालात, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म