1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के व्रत से पहले देख लें पूजा सामग्री की लिस्ट, जान लें उन वस्तुओं के बारे में जिनके बिना पूजा है अधूरी

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के व्रत से पहले देख लें पूजा सामग्री की लिस्ट, जान लें उन वस्तुओं के बारे में जिनके बिना पूजा है अधूरी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 04, 2024 11:18 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 11:41 am IST

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में।

Hartalika Teej 2024- India TV Hindi
Hartalika Teej 2024 Image Source : FILE

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को लिया जाता है, 2024 में यह व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। सुहागिन महिलाएं इस दिन दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, साथ पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इसके साथ ही अविवाहित लोग योग्य जीवनसाथी की कामना के साथ यह व्रत रखते हैं। यानि इस दिन व्रत रखने से आपको पारिवारिक खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, हरतालिका तीज के व्रत में पूजन सामग्री क्या-क्या होती है और इस व्रत का महत्व क्या है। 

हरतालिका तीज पूजा सामग्री

1. गणेश जी की मूर्ति या तस्वरी

2. भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाने के लिए गीली मिट्टी अगर बाजार से प्रतिमा लाने वाले हैं तो मिट्टी की ही प्रतिमा लाएं
3. पूजा की थाली
4. दीपक, रुई, धूप 
5. दीपक के लिए तेल या घी
6. अक्षत (चावल)
7. फूल
8. बेल पत्र
9. धतूरा
10. फल
11. नारियल
12. सिंदूर
13. मेहंदी
14. साड़ी या लहंगा (माता पार्वती के श्रृंगार की सामग्री)
15. वस्त्र (भगवान शिव के लिए)
16. प्रसाद (भोग)
17. जल
18. पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण)
19. लौंग, इलायची
20. शहद

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा इन सामग्रियों के साथ ही करनी चाहिए। अगर आप विधि-विधान पूर्वक शिव-पार्वती का पूजन करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

हरतालिका तीज महत्व

हरतालिका तीज का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है, इस दिन विवाहित जीवन की खुशहाली के लिए तो व्रत रखा ही जाता है, साथ ही यह दिन स्त्री-पुरुष के संबंधों को मजबूत बनाने वाला भी है। इस दिन शिव-शक्ति की पूजा की जाती है जो प्राकृतिक और भौतिक संतुलन का प्रतीक हैं। इस दिन शिव-पार्वती का ध्यान करके आप आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं। यानि आपकी इच्छाओं के साथ ही यह दिन आपके आध्यात्मिक विकास का भी होता है। इस दिन पूजा पाठ करने के बाद दान-पुण्य करके आपको आत्मिक शांति और ईश्वर कृपा प्राप्त हो सकती है। 

व्रत के दौरान न करें ये गलतियां

हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। 
भूलकर भी इस व्रत को तोड़ें नहीं और नियम के अनुसार इसका पालन करें। 
व्रत रखने वाली महिलाओं को दिन के समय सोने से बचना चाहिए। 
इस दिन किसी के साथ ही वाद-विवाद न करें और ना ही किसी के प्रति अपने दिल में बुराई लाएं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

गणेश चतुर्थी के बाद इन राशियों का चमकेगा सितारा, बप्पा की कृपा से करियर में मिलेगी सफलता, सुधरेगा आर्थिक पक्ष

Chandra Grahan 2024: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सितंबर में लगेगा इस दिन, जान लें इसका सूतक भारत में मान्य होगा या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म