1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण को बेहद पसंद हैं ये 5 चीजें, घर में रखने से तुरंत सुनते हैं भक्तों की मनोकामना

Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण को बेहद पसंद हैं ये 5 चीजें, घर में रखने से तुरंत सुनते हैं भक्तों की मनोकामना

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 07, 2023 04:44 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 04:44 pm IST

Janmashtami 2023: कहा जाता है कि जो भी भक्त जन्माष्टमी के दिन ये 5 शुभ चीजें खरीदता है श्रीकृष्ण उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं।

Janmashtami 2023- India TV Hindi
Janmashtami 2023 Image Source : INDIA TV

Janmashtami 2023:  आज यानी 7 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान के साथ भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। बता दें कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।  मान्यताओं के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जिसके बाद हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाए जाने लगा।

श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उन्हें भोग लगाते हैं। यूं तो हम सभी जानते हैं कि श्रीकृष्ण को दूध, दही और माखन बहुत प्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो भगवान कृष्ण को बेहद पसंद है? जी हां, हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से  आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। 

1. बांसुरी

मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण  को बांसुरी बेहद प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने बांसुरी रखना न भूलें। इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। 

2. मोरपंख

कान्हा को मोरपंख अत्यंत प्रिय है इसलिए उनके मुकुट में मोरपंख हमेशा लगा रहता है। इसके बिना कान्हा के मुकुट की सजावट अधूरी मानी जाती है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।

3. गाय

जन्माष्टमी के मौके पर गाय और बछड़े की छोटी प्रतिमा जरूर खरीदें। ऐसा करने से श्रीकृष्ण खुश होकर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। साथ ही इसे घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। इस मूर्ति को घर के मंदिर या कमरे के ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है। 

4. वैजयंती माला

जन्माष्टी के दिन वैजयंती माला जरूर घर लाएं। इसे घर में रखने से बरकत होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

5. लड्डू गोपाल की तस्वीर

जन्माष्टमी के दिन घर के बेडरूम में लड्डू गोपाल की तस्वीर जरूर लगाएं। इस दिन लड्डू गोपाल की तस्वीर घर लाना काफी शुभ माना गया है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami Upay: आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये 7 उपाय, कान्हा जी दूर करेंगे जीवन की समस्त परेशानियां

Janmashtami 2023: मथुरा समेत देशभर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, जानें किस विधि और शुभ मुहूर्त में करें भगवान कृष्ण की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

Janmashtami 2023: यशोदा के लाला को 56 नहीं बल्कि इन 6 चीजों का लगाएं भोग, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म