1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kab hai Rishi Panchami: आखिर कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी, क्या है इसकी पूजा विधि?

Kab hai Rishi Panchami: आखिर कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी, क्या है इसकी पूजा विधि?

 Published : Aug 17, 2025 09:49 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 09:49 am IST

हिंदू धर्म में ऋषि पंचमी के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है, यह त्योहार गणेश चतुर्थी तुरंत बाद आता है। ऋषि पंचमी के दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है।

rishi panchmi 2025- India TV Hindi
ऋषि पंचमी 2025 Image Source : CANVA

सनातन धर्म में ऋषि पंचमी का व्रत सप्तऋषियों की पूजा के लिए हर साल किया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाएं ही करती हैं, मान्यता है कि इस व्रत को करने से निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखी हो जाता है। ऋषि पंचमी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। हर साल यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन ही पड़ता है। इस पर्व के दिन सप्त ऋषियों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया जाता है। मान्यता है कि यह व्रत जाने जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति दिला देता है।

ऋषि पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के मुताबिक, ऋषि पंचमी की पंचमी तिथि 27 अगस्त की दोपहर 03.44 बजे आरंभ होगी, जो 28 अगस्त की शाम 05.56 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक, ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। 28 अगस्त की सुबह 11.05 बजे से लेकर दोपहर 01.39 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

ऋषि पंचमी पूजन विधि

सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। फिर मंदिर की सफाई करें और सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर एक साफ चौकी लें और एक लाल कपड़ा बिछाकर सप्त ऋषियों की तस्वीर स्थापित करें। अब तस्वीर के पास एक कलश भी स्थापित करें। फिर पूजा शुरू करें। ऋषियों के माथे पर तिलक लगाएं और फिर धूप-अगरबत्ती करें। अब ऋषियों को फूल-फल अर्पित करें। इसके बाद मिठाई का भोग लगाएं और फिर व्रत कथा करके आरती करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Weekly Career Horoscope: नौकरी पेशा लोगों के जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, संभलकर रहें ये 3 राशियां, पढ़ें करियर राशिफल

Weekly Business Horoscope: व्यवसाय में विकास के अनूठे अवसर होंगे प्राप्त, सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी ये 4 राशियां, पढ़ें बिजनेस राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म