Kamada Ekadashi Vrat 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर माह में दो बार एकादशी का व्रत आता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। प्रत्येक माह में आने वाली एकादशी व्रत को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। कामदा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही हर तरह के दुख और दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस वर्ष कामदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानेंगे कामदा एकादशी पारण के शुभ समय के बारे में।
कामदा एकादशी व्रत 2026 डेट
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
कामदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त का आरंभ सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। ये दोनों ही मुहूर्त कामदा एकादशी की पूजा के लिए उत्तम रहेगा।
कामदा एकादशी व्रत 2026 पारण का समय
आपको बता दें कि एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है। एकादशी का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। अगर द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाती है तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जाता है। कामदा एकादशी का पारण 30 मार्च 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए उत्तम समय 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 34 मिनट से सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन यानी 30 मार्च के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: