1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. पति-पत्नी में बढ़ गई कड़वाहट? करवा चौथ पर इलायची के उपाय से शुक्र और चंद्रमा होंगे प्रसन्न, रिश्ते में लौटेगी मिठास

पति-पत्नी में बढ़ गई कड़वाहट? करवा चौथ पर इलायची के उपाय से शुक्र और चंद्रमा होंगे प्रसन्न, रिश्ते में लौटेगी मिठास

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Oct 09, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Oct 09, 2025 03:46 pm IST

Karwa Chauth Elaichi Totka: करवा चौथ के दिन शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करना बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य इस दिन इस दिन इलायची से जुड़ा उपाय करने की सलाह देते हैं। इससे न केवल प्रेम संबंधों में मधुरता लाता है, बल्कि धन, सौंदर्य और सौभाग्य में वृद्धि भी करता है। जानिए क्या है ये खास उपाय।

karwa chauth vrat 2025- India TV Hindi
करवा चौथ पर इलायची के उपाय Image Source : FREEPIK

Karwa Chauth Elaichi ke Upay: करवा चौथ का व्रत सिर्फ सौभाग्य और दीर्घायु की कामना के लिए तो होता ही है। यह आपके ग्रहों को संतुलित कर रिश्तों में मिठास लाने का भी समय है। इस साल करवा चौथ शुक्रवार को पड़ रहा है, जो चंद्रमा, देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह तीनों को प्रसन्न करने का विशेष संयोग बना रहा है। मान्यता है कि अगर इस दिन इलायची से जुड़ा एक खास उपाय किया जाए तो रिश्तों की कड़वाहट दूर होकर प्रेम और सुख-शांति लौट आती है।

करवाचौथ: प्रेम और ग्रहों का अनोखा संगम

करवा चौथ पर महिलाएं जीवन भर के लिए सौभाग्य की कामना करती हैं। वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर इसका पारण करती हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि ग्रहों को अनुकूल करने का भी समय होता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और रोमांस का प्रतीक है। वहीं, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक कहलाता है। कहा जाता है कि जब व्यक्ति के दोनों ग्रह संतुलित होते हैं, तो दांपत्य जीवन में सुख और स्थिरता आती है।

शुक्र ग्रह और रिश्तों का गहरा नाता

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुख, सौंदर्य और वैवाहिक सामंजस्य का कारक माना जाता है। अगर शुक्र कमजोर हो जाए तो रिश्तों में दरार, ब्रेकअप, तलाक जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, चंद्रमा मन की स्थिति को दर्शाता है और अगर वह भी असंतुलित हो जाए, तो व्यक्ति असुरक्षित, क्रोधित और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करता है। इसलिए करवा चौथ के दिन इन दोनों ग्रहों को साधना शुभ होता है।

इलायची का उपाय रिश्ते में घोलेगा मिठास

अगर रिश्तों में कलह बढ़ गई हो या मनमुटाव खत्म न हो रहा हो, तो ज्योतिष शास्त्र में इसका उपाय बताया गया है। इलायची का एक आसान उपाय करने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। इसके लिए शुक्रवार को बड़ी इलायची के कुछ दाने पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो उसे नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और रिश्तों में शांति आती है।

धन और सौभाग्य के लिए इलायची का टोटका

  • अगर पैसा हाथ में टिकता नहीं है, तो हर शुक्रवार को अपने पर्स में पांच इलायची रखें। अगले शुक्रवार को इन्हें बदल दें और पुरानी इलायची चुपचाप से किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। 
  • किसी किन्नर को उसकी पसंदीदा वस्तु और इलायची दान करने से भी धन की रुकावटें दूर होती हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन किन्नर को उसकी मनपसंद चीज का दान करें। साथ में उससे बिना कुछ कहे इलायची भी खाने के लिए दें। अगर वह इलाचयी खा लें, तो आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। अगर वह ऐसा न करें इस उपाय को तब तक करें, जब तक वह आपके सामने इलायची खा न लें। 

करवाचौथ पर तीनों की कृपा पाएं

करवा चौथ के इस शुक्रवार को इलायची का ये छोटा-सा उपाय करने से चंद्रमा, देवी लक्ष्मी और शुक्र तीनों की कृपा एक साथ मिलती है। इससे न केवल प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है, बल्कि सुख, सौंदर्य और समृद्धि भी बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Happy Married life Upay: पति-पत्नी में हो रही है तकरार तो करवा चौथ के दिन जरूर करें ये काम, रिश्ते में आएगी मजबूती

पूरा दिन भूखे-प्यासे रहना गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हो सकता है खतरनाक, फिर गर्भवती महिलाएं कैसे रखें करवा चौथ का व्रत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म