1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahalaya 2022: नवरात्रि से पहले क्यों मनाया जाता है महालया? इन तीन श्लोक के साथ दें शुभकामनाएं

Mahalaya 2022: नवरात्रि से पहले क्यों मनाया जाता है महालया? इन तीन श्लोक के साथ दें शुभकामनाएं

 Published : Sep 25, 2022 10:46 am IST,  Updated : Sep 25, 2022 10:46 am IST

Mahalaya 2022: महालया, सर्व पितृपक्ष के आखिरी दिन को अमावस्या पड़ती है। इस दिन आपने पितरों को पूरी श्रद्धा के साथ विदा किया जाता है।

Mahalaya 2022- India TV Hindi
Mahalaya 2022 Image Source : PIXABAY

Highlights

  • इन श्लोक के साथ दें महालया की शुभकामनाएं।
  • सर्व पितृपक्ष के आखिरी दिन को महालया पड़ती है।

Mahalaya 2022: इस दिन आपने पितरों को पूरी श्रद्धा के साथ विदा किया जाता है। इन 15-16 दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं साथ ही उनका श्रद्धांजलि देते हैं। पंचांग के अनुसार सर्व पितृपक्ष का समापन महालया अमावस्या पर माना जाता है। आज के दिन पितरों की शांति के लिए पूजा की जाती है। सर्व पितृ अमावस्या इस वर्ष आज यानी 25 सितंबर, रविवार को मनाया जा रहा है।

Mahalaya 2022
Image Source : PIXABAYMahalaya 2022

आप आज यानी महालया पर माता की उपासना कर उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं। महालया अमावस्या पर लोग पवित्र नदी में स्नान करके अपने पूर्वजों का पिंडदान कर उनकी विदाई के काम करते हैं। सर्व पितृपक्ष और महालय अमावस्या पितरों को याद करने का दिन माना जाता है। 

Pitru Paksha
Image Source : PTIPitru Paksha

महालया 2022- शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:35 से शुरू होकर 5:23 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:13 बजे से 3:01 बजे तक 
गोधुली मुहूर्त: शाम 06:02 बजे से शाम 6:26 बजे तक

पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के अलावा, यह दिन मां की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत को उजागर करने के लिए है। 

मां सभी के परिवार को सुख और शांति का आशीर्वाद दें,महालया पर सभी को भेजें ये कुछ खास शुभकामनाएं-

मां दुर्गा का वास हो, हर शत्रु का विनाश हो
सभी संकटों का नाश हो, घर में शांति का वास हो
    ।।महालया की शुभकामनाएं।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। 
    ।।महालया की हार्दिक शुभकामनाएं।।

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। 
    ।।महालया की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri: मां दुर्गा के नौ रूप, करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप हर इच्छा होगी पूरी

Vastu Tips: हर जगह मिलेगी सफलता और चारों ओर से आएगा पैसा, बस घर में रखनी होगी ये छोटी सी चीज

Sarva Pitru Amavasya 2022: इन 5 उपाय के साथ सर्वपितृ अमावस्या के दिन करें पुरखों को विदा, दिन ब दिन बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म