1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri 2024: भगवान शिव को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग, बरसेगी अपरंपार कृपा

Mahashivratri 2024: भगवान शिव को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग, बरसेगी अपरंपार कृपा

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 23, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 04:43 pm IST

जल्द ही महाशिवरात्रि आने वाली है, इस दौरान सभी शिव भक्त उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में शिवरात्रि वाले दिन कुछ लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद के तौर पर उनका प्रिय भोग भी अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को भोग में क्या-क्या अर्पित कर सकते हैं।

Mahashivratri 2024- India TV Hindi
Mahashivratri 2024 Image Source : INDIA TV

Mahashivratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार अभी माघ का महीना चल रहा है जो की अपने अंतिम चरण में हैं और इसके बाद फाल्गुन मास प्रारंभ हो जाएगा। फाल्गुन के प्रारंभ होने से पहले ही लोगों में महाशिवरात्रि को लेकर बड़ा उत्साह है। इसी के साथ फाल्गुन का पहला सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि ही है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 के दिन मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था।

इस दिन समस्त देवतागण, असुर, गंधर्व, यक्ष और समस्त लोक महाशिवरात्रि के साक्षी बने थे। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा की विशेष पूजा अर्चना करने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरा कर देते हैं। ऐसे में कुछ लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको पूजा पद्धति के अनुसार उनको भोग में क्या लगा सकते हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग

हलवा- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन सूजी का हलवा बनाकर भोग में लगाएं। ऐसा करने से महादेव की आप पर असीम कृपा बरसेगी।

खीर- पूजा पद्धित के अनुसार खीर भगवान शिव का सबसे प्रिय भोग है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा को दूध, चावल, चीनी, मखाना और सूखे मेवों से युक्त बनी खीर का भोग लगाने से वह शीघ्र प्रार्थना स्वीकार करते हैं और घर की संपन्नता बनी रहती है।

फल- महाशिवरात्रि की पूजा के समय आप भगवान शिव को फल का भोग लगा सकते हैं। फल में आप सेव, आनार, संतरा, बेल आदि जीचें महादेव को अर्पित कर सकते हैं। 

मालपुआ- माना जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ भी बहुत पसंद है। आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उनको इस दिन मालपुआ का भोग लगा सकते हैं।

बर्फी- मिठाई में आप भगवान शिव को गौ दूध से बनी सफेद बर्फी का भोग महाशिवरात्रि वाले दिन जरूर लगाएं। यह महादेव को सबसे प्रिय है। मान्यता है कि मिठाई में बर्फी का भोग लगाने से महादेव सभी मनोकामनाएं अपने भक्त की पूर्ण कर देते हैं। 

दही और घी- मान्यता है कि भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाने से जीवन की हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि जो लोग भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाते हैं उनको संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दही और घी का प्रयोग करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना नहीं मिलेगी महादेव की कृपा, जानें विधि और नियम

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? जानिए इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा और मान्यताएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म