1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Margashirsha Month 2023 Festival-Vrat List: इस दिन से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष का महीना, विवाह पंचमी से लेकर मोक्षदा एकादशी तक पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार

Margashirsha Month 2023 Festival-Vrat List: इस दिन से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष का महीना, विवाह पंचमी से लेकर मोक्षदा एकादशी तक पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 25, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 05:05 pm IST

Margashirsha Month 2023 Festival Calendar: व्रत-त्योहार के नजरिए से मार्गशीर्ष का महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो रहा है। इस माह में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। तो आइए यहां जानते हैं मार्गशीर्ष के महीने में पड़ने वाले त्योहार की तारीखों के बारे में।

Margashirsha Month 2023- India TV Hindi
Margashirsha Month 2023 Image Source : INDIA TV

Margashirsha Month 2023 Festival Calendar: हिंदू धर्म के अनुसार हर महीना अपने आप में महत्वपूर्ण होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के बाद अब मार्गशीर्ष के महीने की शुरुआत होने जा रही हैं। यह हिंदू पंचांग के अनुसार नौवां महीना होता है और इसे अगहन का महीना भी कहा जाता है। यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है।

भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है कि महीनों में मार्गशीर्ष मैं ही हूं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा का चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होने की वजह से इस महीने को मार्गशीर्ष कहते हैं। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी, विवाह पंचमी और गीता जयंती के अलावा इस महीने और कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार पढ़ेंगे और क्या हैं उनकी तारीख।

इस दिन से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष का महीना

मार्गशीर्ष का महीना 28 नवंबर 2023 दिन मगंलवार से प्रारंभ हो रहा है और इसका समापन 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को होगा। यह महीना भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है। इस महीने स्नान-दान करने से अनेक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं भगवान कृष्ण की स्तुति एवं भागवत कथा करने के लिए यह मास सबसे श्रेष्ठ होता है। इस महीने यमुना नदी के तट पर स्नान करने से जीवन के सारे कष्ट मिट जाते हैं और व्यक्ति पाप रहित हो जाता है।

मार्गशीर्ष मास 2023 व्रत-त्योहार कैलेंडर

  • 28 नवंबर 2023 दिन मंगलवार- रोहिणी व्रत,मार्गशीर्ष प्रारंभ
  • 30 नवंबर 2023 दिन गुरुवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 
  • 5 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार- कालभैरव जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 
  • 8 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार - उतपन्ना एकादशी
  • 10 दिसंबर 2023 दिन रविवार - प्रदोष व्रत
  • 11 दिसंबर 2023 दिन सोमवार - मासिक शिवरात्रि
  • 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार - दर्श अमावस्या
  • 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार - धनु संक्रांति, विनायक चतुर्थी
  • 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार - विवाह पंचमी
  • 18 दिसंबर 2023 दिन सोमवार - स्कंद षष्ठी
  • 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार - मासिक दुर्गाष्टमी
  • 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार - गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी व्रत
  • 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार- मत्स्य द्वादशी
  • 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार- प्रदोष व्रत
  • 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार - दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

यह त्योहार भगावन गणेश को समर्पित है। मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रत्येक वर्ष गणाधिप संकष्टि चुतर्थी मनाया जाता है। इस बार यह 30 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में चल रहे सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

गीता जयंती

गीता जयंती मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। गीता जयंती के दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था। यह दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत विशेष होता है। बात करें हिंदू धर्म ग्रंथों की तो यह स्वयं कृष्ण भगवान के श्री मुख से निकले वाक्य हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और गीता को रख कर पूजा की जाती है।

मोक्षदा एकादशी

मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हर साल मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के प्रति व्रत रखा जाता है। इस बार यह एकादशी 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को है।

विवाह पंचमी

 हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाया जाता है। इस दिन मां सीता और भगवान राम का विवाह हुआ था। इस बार विवाह पंचमी 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को मनाया जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

देव दिवाली के संग कार्तिक पूर्णिमा मनाने का विधान, फिर क्यों इस बार अलग-अलग मनेंगे ये पर्व, जानिए इसकी वजह

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का है खास महत्व, जानें इस दिन क्यों मनाई जाती है देव दीपावली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म