1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2024 Day 3: आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं ये भोग, दुर्गा माता सभी परेशानियों से दिलाएंगी छुटकारा

Navratri 2024 Day 3: आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं ये भोग, दुर्गा माता सभी परेशानियों से दिलाएंगी छुटकारा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 05, 2024 05:00 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 01:34 pm IST

Shardiya Navratri 2024 Day 3: आज माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति की जिंदगी खुशहाल बन जाती है। तो आज के दिन माता चंद्रघंटा को ये भोग जरूर लगाएं।

Navratri 2024 Maa Chandraghanta- India TV Hindi
Navratri 2024 Maa Chandraghanta Image Source : INDIA TV

 Navratri 2024 Day 3 Maa Chandraghanta: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति की उपासना की जाती है। आज मं दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मां चंद्रघंटा की आराधना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। माता चंद्रघंटा को देवी दुर्गा का उग्र रूप माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को क्या भोग लगाना चाहिए। साथ ही जानेंगे पूजा मंत्र के बारे में।

 मां चंद्रघंटा का स्वरूप

मां चंद्रघंट का वाहन सिंह है और उनके दस हाथों में से चार दाहिनी हाथों में कमल का फूल, धनुष, जप माला और तीर है और पांचवां हाथ अभय मुद्रा में रहता है, जबकि चार बाएं हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार है और पांचवा हाथ वरद मुद्रा में रहता है।  मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप भक्तों के लिए बड़ा ही कल्याणकारी है। ये सदैव अपने भक्तों की रक्षा के लिए तैयार रहती हैं। इनके घंटे की ध्वनि के आगे बड़े से बड़ा शत्रु भी नहीं टिक पाता है। 

मां चंद्रघंटा को लगाएं इस चीज का भोग

आज नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। खीर का भोग लगाने से जातक को सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा माता चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग भी अर्पित कर सकते हैं।

मां चंद्रघंटा पूजा मंत्र

आज के दिन मां चंद्रघंटा के मंत्र का जप किया जाये तो जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल जाता है। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन  मां चंद्रघंटा के मंत्र का जप अवश्य करना चाहिए। 

  • मां चंद्रघंटा मंत्र- पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
  • ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

  • स्तुति- या देवी सर्वभूतेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में क्या अंतर है? जानिए दोनों नवरात्र कैसे अलग है

Navratri 2024 Mantra: नवरात्रि में करें नवदुर्गा के इन मंत्रों का जाप, मां भगवती पूरे परिवार का करेंगी कल्याण, घर में बनी रहेगी शांति और समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म