Vikata Sankashti Chaturthi puja Samagri List: भगवान गणेश के अष्टविनायक रूपों में विकट रूप भी शामिल है। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि बप्पा के इसी स्वरूप को समर्पित है। गणेश जी के विकट स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति के सभी प्रकार से दुख दूर होते हैं। गणपति की कृपा से उस ज्ञात-अज्ञात भय, रोग, शोक एवं दुर्घटनाओं से मुक्ति मिल सकती है। वैशाख मास में आने वाली विकट संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस बार 5 अप्रैल विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन गणेश जी के निमित्त व्रत रखने और पूजा करने पर जीवन के कष्ट कम होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जानिए इस दिन पूजा में कौन-कौन से सामान की जरूरत पड़ती है। यहां देखिए विकट संकष्टी चतुर्थी की पूजा सामग्री की लिस्ट।
विकट संकष्टी चतुर्थी पूजा सामग्री लिस्ट (Sankashti Chaturthi Puja Samagri List)
- भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र
- अक्षत
- रोली
- चंदन
- कुमकुम
- दूर्वा
- धूप
- अगरबत्ती
- शुद्ध घी का दीपक
- कलश
- मौली
- सुपारी
- गंगाजल
- कपूर
- आरती की थाली
- फूल
- फल
- लड्डू और मोदक
गणेश जी को उनकी प्रिय चीजें जरूर करें अर्पित
अगर आप इस शुभ दिन पर गणपति बप्पा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो विकट संकष्टी चतुर्थी की पूजा में आप गणेश जी को अत्यंत प्रिय चीजें को शामिल करना ना भूलें।
- बप्पा को पूजा के दौरान 21 दूर्वा और लाल सिंदूर जरूर अर्पित करें।
- गणपति जी को पूजा के दौरान लाल या पीले रंग के वस्त्र और जनेऊ अर्पित करें।
- पूजा में नारियल, हल्दी की गांठ और सुपारी जरूर शामिल करें।
- गणेश जी को उनके पसंदीदा भोग जैसे मोदक, बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Vikata Sankashti Chaturthi 2026: कल रखा जाएगा विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत, नोट कर लें पूजा विधि