1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Nag Panchami 2025: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, आखिर क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Nag Panchami 2025: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, आखिर क्या है इसका धार्मिक महत्व?

 Published : Jul 28, 2025 08:17 am IST,  Updated : Jul 28, 2025 10:10 am IST

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर हर साल नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन हिंदू धर्म में खास महत्व है।

नाग पंचमी- India TV Hindi
नाग पंचमी 2025 Image Source : SORA AI

Nag Panchami: पवित्र माह सावन अपनी समापन की ओर बढ़ रहा है, सावन में कई बड़े पर्व आते हैं, जिनमें से एक है नागपंचमी। यह हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जा रही है। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन हर घर में नाग देव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन नाग पूजा करने से व्यक्ति विशेष के कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, क्या है इसका महत्व?

नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी, यह तिथि 28 जुलाई की रात 11.24 बजे शुरू होगी और 30 जुलाई की सुबह 12.46 बजे खत्म होगी। नाग पंचमी के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई की सुबह 05.41 से सुबह 08.23 तक रहेगा।

क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी?

भविष्य पुराण के मुताबिक, सुमंतु मुनि ने शतानीक राजा को नाग पंचमी की कथा के बारे में जानकारी दी थी। मान्यता है कि सावन शुक्ल पक्ष के पंचमी के दिन नाग लोक में बहुत बड़ा उत्सव होता है। पंचमी तिथि पर नागों को गाय के दूध से स्नान कराने का विधान है, कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति के कुल को नागराज अभय दान देते हैं। महाभारत में जन्मेजय के नाग यज्ञ की कहानी है, जिसके मुताबिक जन्मेजय के नागयज्ञ के दौरान बड़े-बड़े विकराल नाग अग्निकुंड में जलने लगे, उस समय आस्तिक नामक ब्राह्मण सर्प यज्ञ रोककर नागों की रक्षा की थी यह पंचमी की तिथि थी। इसी के बाद यह नाग पंचमी मनाई जाने लगी।

नाग पंचमी की महत्व

माना जाता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष के प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। साथ ही  घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Numerology: अगस्त में चमकेगी इस मूलांक वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Numerology 28 July 2025: इस मूलांक वालों को मिलेगी संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता, इनका दिन भी रहेगा अच्छा; पढ़ें अंक ज्योतिष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म