August Month Lucky Rashi 2025: साल का आठवां महीना अगस्त धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस महीने रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े व्रत-त्योहार पड़ते हैं। अंकज्योतिष अनुसार ये महीना मूलांक 6 वालों के लिए काफी शानदार साबित होने वाला है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। कहते हैं इस मूलांक के लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती क्योंकि इन पर धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव रहता है। चलिए आपको बताते हैं मूलांक 6 वालों के लिए इस महीने में क्या कुछ खास रहने वाला है।
अगस्त महीने की लकी राशि
अंकज्योतिष अनुसार, मूलांक 6 वालों की करियर लाइफ के लिए अगस्त का महीना शनदार रहेगा। इस मूलांक के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता पाएंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है और रिश्तों में भी गहराई आएगी। इस महीने में आपके नए रिश्ते बनेंगे जो करियर लाइफ में आपको काफी हेल्पफुल साबित होंगे। जो लोग सर्विस आधारित कामों में हैं उनके लिए तो ये महीना काफी शुभ साबित होने वाला है। इस महीने में आप जो भी मेहनत करेंगे उसका फल आपको तुरंत ही प्राप्त होगा।
आपके प्रेम जीवन की बात करें तो उस लिहाज से भी ये महीना शानदार रहेगा। आपको अपने चाहने वालों का हर काम में साथ मिलेगा। जिन रिश्तों में किसी कारण से खटास आ गई थी उसमें भी मजबूत आती दिखाई दे रही है। नए दोस्त बनेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।
इस महीने में अंक 6, 3 और 8 आपके लिए शुभ साबित होंगे। साथ ही शुक्रवार और सोमवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें:
नाग पंचमी के दिन बच्चे का हुआ है जन्म तो कैसा होगा उसका स्वभाव, जानें यहां
घर की इस दिशा में बनानी चाहिए पार्किंग, नहीं जाना तो हमेशा रहोगे परेशान