1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नाग पंचमी के दिन बच्चे का हुआ है जन्म तो कैसा होगा उसका स्वभाव, जानें यहां

नाग पंचमी के दिन बच्चे का हुआ है जन्म तो कैसा होगा उसका स्वभाव, जानें यहां

 Published : Jul 27, 2025 10:00 am IST,  Updated : Jul 27, 2025 10:00 am IST

बच्चे का स्वभाव उसके ग्रह, नक्षत्र, स्थान, दिन और समय मिलकर तय करते हैं। ऐसे में लोगों को जानना है कि नाग पंचमी के दिन बच्चे का जन्म होने पर बच्चे का स्वभाव क्या होता है?

jyotish- India TV Hindi
बच्चे का स्वभाव Image Source : SORA AI

हर किसी न किसी यह जानने का मन करता है कि उनका बच्चा होकर कैसा बनेगा। उसकी क्या कमियां होगी, क्या खासियत होगी। इन सबका पता लगाने के लिए कई पैमाने हैं, इनमें से एक बच्चे का जन्म का समय। बच्चे के जन्म के वक्त से उसकी शख्सियत का पता लगाया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे के जन्म के समय और दिन के आधार पर उसकी शख्सियत कैसी होगी?

अगर नाग पंचमी के दिन आपका बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे के स्वभाव को लेकर ज्योतिष में कुछ मान्यताएं हैं, जैसे कि वह व्यवहारिक होते हैं। नीचे उनके स्वभाव को विस्तारित रूप में बताया गया है।

व्यवहार में कुशल

नाग पंचमी वाले दिन जन्मे बच्चे व्यवहार में कुशल और ज्ञानी होते हैं। साथ ही अपने माता-पिता के प्रति बहुत श्रद्धा रखते हैं और उनकी आज्ञा का पालन करते हैं।

परफेक्ट बनने की चाह

नागपंचमी के दिन जन्मे बच्चों के अंदर परफेक्ट बनने की चाह हमेशा जगी रहती है। साथ ही वह किसी भी अपने काम को आसानी से नहीं छोड़ते।

परिवार का साथ

ये बच्चे हर हाल में अपने परिवार का साथ निभाते हैं। इन्हें परिवार के साथ रहना पसंद होता है और परिवार के सदस्यों के साथ गहरा नाता रखते हैं।

समय के मुताबिक भी स्वभाव

  • अगर नागपंचमी की रात 12 से 2 के बीत जन्म हुआ तो परिवार ही उसके लिए सबकुछ होगा, इनकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होती है।
  • अगर रात 2 से 4 बजे के बीच हुआ तो ये बच्चे आत्मविश्वासी और सामाजिक होते हैं।
  • अगर सुबह 4 से 6 बजे के बीच बच्चा पैदा हुआ है तो वह बहुत भावुक होगा। साथ ही दूसरों के प्रति सहानुभूति रखेगा और बेहद न्यायप्रिय होगा। इसके अलावा, वह दान-पुण्य के कामों को ज्यादा पसंद करेगा।
  • अगर सुबह 8 से 10 बजे के बीच जन्म हुआ तो ये थोड़ा निःसंकोची होते हैं।
  • सुबह 10 से 12 बजे जन्म हुआ तो काफी सिंसियर होते हैं।
  • दोपहर 12 से 02 बजे तक हुआ है जन्म तो ये जिज्ञासू होते हैं, इनमें सीखने की ललक हमेशा बनी रहती है। 
  • दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच हुआ तो एक निडर होते हैं, किस्मत भी इनके साथ होती है।
  • अगर शाम 4 से 8 के बीच हुआ है तो मेहनती होते हैं। इसी गुण के कारण ये सफल होते हैं।
  • रात 8 से 10 के बीच जन्मे बच्चे दयालु किस्म के होते हैं।
  • रात 10 से 12 के बीच जन्म लिए बच्चे में लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

आज है हरियाली तीज, जानें कैसे खोला जाता है व्रत, विधि और नियम

Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनानी चाहिए पार्किंग, नहीं जाना तो हमेशा रहोगे परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।