1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनानी चाहिए पार्किंग, नहीं जाना तो हमेशा रहोगे परेशान

Vastu Tips: घर की इस दिशा में बनानी चाहिए पार्किंग, नहीं जाना तो हमेशा रहोगे परेशान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 27, 2025 09:03 am IST,  Updated : Jul 27, 2025 09:03 am IST

घर के वास्तु दोष को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है कि कौन-सी दिशा में क्या बनना चाहिए, जिससे घर के वास्तु में परेशानी न आए।

Vastu Tips- India TV Hindi
घर की पार्किंग Image Source : SORA AI

आजकल लोग इंजीनियर से घर की डिज़ाइन तो बनवाना उचित समझते हैं लेकिन अपने सपनों के घर की वास्तु को लेकर कोई बात नहीं करते। उन्हें लगता है कि यह सब पुराने ख्याल हैं, आज के समय में ये सभी बेकार की बातें हैं। फिर वह उस घर में जब रहने लगते हैं तो उन्हें कोई न कोई परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में उन्हें कुछ समझ नहीं आता कि वह क्या करें। इसीलिए घर का वास्तु हमेशा ही बहुत जरूरी माना गया है क्योंकि अगर घर वास्तु खराब है तो आप किसी न किसी चीज को लेकर परेशान रहेंगे। आज हम घर की पार्किंग व सिक्योरिटी गार्ड के कमरे की दिशा के बारे में बात करेंगे।

सिक्योरिटी गार्ड का कमरा किस दिशा में?

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि उत्तरी दिशा में सिक्योरिटी गार्ड का कमरा बनवाना चाहते हैं तो उसका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, पूर्व दिशा में बनवाना चाहते हैं तो दरवाजा उत्तर मुखी होना चाहिए, दक्षिण दिशा में बनवाना है तो पूर्व दिशा की तरफ मुख करके कमरे का निर्माण करवाना ठीक रहता है।

पार्किंग किस दिशा में?

इसके अलावा पार्किंग के लिये वायव्य कोण, यानि की उत्तर-पश्चिम दिशा या फिर पूर्व व उत्तर दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में होटल के बाहर पेड़-पौधे लगाने के लिये भी सही दिशा के बारे में बताया गया है। भारी व बड़े पेड़-पौधे लगाने के लिये दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या फिर नैऋत्य कोण का चुनाव करना चाहिए, जबकि छोटे पौधों व गमलों के लिये उत्तर, पूर्व या ईशान कोण का चुनाव करना ठीक रहता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: इन राशि वालों को आज हो सकता है बड़ा धनलाभ, इन्हें बरतनी चाहिए सावधानी; पढ़ें दैनिक राशिफल

Love Horoscope 27 July 2025: इन राशियों का नाजुक मोड़ पर है रिश्ता, संभलकर उठाएं कोई भी कदम; पढ़ें लव राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म