1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sheetala Saptami 2026 Date And Time: शीतला सप्तमी कब है 10 या 11 मार्च, नोट कर लें सही तारीख और पूजा का मुहूर्त

Sheetala Saptami 2026 Date And Time: शीतला सप्तमी कब है 10 या 11 मार्च, नोट कर लें सही तारीख और पूजा का मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 05, 2026 07:00 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 07:34 am IST

Sheetala Saptami Kab Hai 2026: शीतला सप्तमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इसे शीतला सातम के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप जानेंगे शीतला सप्तमी की डेट और टाइमिंग।

sheetala saptami- India TV Hindi
शीतला सप्तमी 2026 Image Source : INDIA TV

Sheetala Saptami Kab Hai 2026: शीतला सातम का पर्व माता शीतला को समर्पित है जिन्हें रोगों से बचाने और शुद्धता प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यताओं अनुसार इस पर्व वाले दिन माता शीतला की पूजा करने से चेचक और त्वचा जैसे रोगों से रक्षा होती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाएं रखती हैं। कुछ स्थानों पर इस पर्व को अष्टमी के दिन मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल शीतला सप्तमी कब मनाई जाएगी।

शीतला सप्तमी 2026 तिथि व मुहूर्त (Sheetala Saptami 2026 Date And Time)

  • शीतला सप्तमी - 10 मार्च 2026, मंगलवार
  • शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त - 06:04 AM से 05:56 PM
  • सप्तमी तिथि प्रारम्भ - 09 मार्च 2026 को 11:27 PM बजे
  • सप्तमी तिथि समाप्त - 11 मार्च 2026 को 01:54 AM बजे

शीतला सप्तमी पूजा विधि (Sheetala Saptami Puja Vidhi)

  • शीतला सप्तमी से एक दिन पहले भोजन  बनाकर रख लिया जाता है। 
  • इस भोजन में रोटी, पूरी, मीठे चावल, दही, गुड़ और बाजरे की रोटी शामिल होती है।
  • दरअसल इस दिन बासी खाने की परंपरा है।
  • शीतला सप्तमी के दिन फिर सुबह जल्दी उठकर स्नान किया जाता है।
  • इसके बाद माता शीतला की विधि विधान पूजा की जाती है।
  • इस दिन नीम की पत्तियों से माता का अभिषेक करने की परंपरा है।
  • माता की पूजा करने के बाद कथा सुनी जाती है।
  • अंत में माता की आरती की जाती है।
  • इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व बताया गया है। 

शीतला सप्तमी के अगले दिन शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। जिसे बासोड़ा पूजा के नाम से जाना जाता है। यह पर्व उत्तर भारतीय राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अधिक लोकप्रिय है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hindu Nav Varsh: हिंदू नव वर्ष कब से होगा शुरू, कौन होंगे राजा और मंत्री? जानें विक्रम संवत 2083 से जुड़ी जरूरी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म