Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shiv Stuti: आशुतोष शशांक शेखर; भावपूर्ण और आत्मा को छू लेने वाली शिव स्तुति, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर करें पाठ

Shiv Stuti: आशुतोष शशांक शेखर; भावपूर्ण और आत्मा को छू लेने वाली शिव स्तुति, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर करें पाठ

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse Published : Feb 15, 2026 08:42 am IST, Updated : Feb 15, 2026 08:42 am IST

Shiv Stuti: देवों के देव महादेव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने का पर्व आ गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। शिव जी की उपासना करते समय शिव स्तुति का पाठ करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। यहां पढ़िए संपूर्ण शिव स्तुति के लिरिक्स।

Shiv stuti- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE आशुतोष शशांक शेखर गीत हिंदी में

Shiv Stuti Ashutosh Shashank Shekhar Lyrics in Hindi: सनातन धर्म में भगवान भोलेनाथ ज्ञान और वैराग्य के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन सुखी गृहस्थ जीवन का वरदान भी इन्हीं से मिलता है। देवों के देव महादेव को सच्ची आस्था हो तो बहुत जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। शिव जी को कई व्रत और त्योहार समर्पित है। इतना ही नहीं पूरे सावन माह में शिव की आराधना की जाती है। महाशिवरात्रि भी एक ऐसा पर्व है, जब व्रत-उपवास, जप-तप और साधना के माध्यम से उनके भक्त उन्हें प्रसन्न करने का पूरा प्रयत्न करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी स्तुति, भजन  आदि सबसे सरल उपाय हैं। शिव स्तुति 'आशुतोष शशांक शेखर...' करने से वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। यहां पढ़िए शिव स्तुति और नीचे दिए पीडीएफ को डाउनलोड करके भी रख सकते हैं, ताकि आगे आपको खोजना ना पड़े।

शिव स्तुति (Powerful Shiv Stuti)

आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।।

निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम सत्यम सुंदरा।।

निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय, जटाधार अभयंकरा।।

शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशम्भरा।।

नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले, सदा शिव शिव संकरा।।

जगत पति अनुरकती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा।।

जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा।।

आशुतोष शशांक शेखर,चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,कोटि नमन दिगम्बरा ।।
कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा

Shiv Stuti Ashutosh Shashank Shekhar Lyrics Hindi Download PDF

ये भी पढ़ें:

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के इन स्थानों पर जरूर लगाएं टीका, रोग-भय और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

Mahashivratri: महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से जानें इस दिन का महत्व

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement