1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, गोचर करेगा कमाल

29 दिसंबर को शुक्र ग्रह करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, गोचर करेगा कमाल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 28, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 12:22 pm IST

Shukra Gochar 2022: शुक्र के राशि बदलने से इन 6 राशि वालों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। आइए ज्योतिषीय विश्लेषण आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में।

Shukra Gochar 2022- India TV Hindi
Shukra Gochar 2022 Image Source : FREEPIK

Shukra Gochar 2022: 28 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर बुध मकर राशि में गोचर किया था। अब शुक्र 29 दिसंबर, गुरुवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 29 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजकर 02 मिनट पर बुध, मकर राशि में वक्री हो जायेंगे और फिर 31 दिसंबर की रात 12 बजकर 07 मिनट तक मकर राशि में ही वक्री गति से गोचर करते रहेंगे। 7 फरवरी 2023 की सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो जायेगा। शुक्र के राशि बदलने से इन 5 राशि वालों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। आइए ज्योतिषीय विश्लेषण आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन 6 राशियों के बारे में।

1. मेष राशि

मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि

बुध का वक्री गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता की भी तरक्की होगी। नयी चीजों को सीखने का मन करेगा। शस्त्र आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा। साथ ही किसी की मदद का गलत फायदा न उठाएं। शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस दौरान बाहर का खाना-पीना अवॉयड करें। भगवान गणेश को मोदक का भोग लगायें।

2. वृष राशि

वृष राशि
Image Source : INDIA TVवृष राशि

बुध का वक्री गोचर आपके नौवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आयु में भी वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 7 फरवरी तक लोहे की लाल रंग की गोली अपने पास रखें।

3. कर्क राशि

कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि

 बुध का वक्री गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको धन लाभ मिलेगा। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। साथ ही अगर आपके ऊपर कोई मुकदमा या केस चल रहा है, तो 7 फरवरी तक उसकी दलीलें आपके पक्ष में होंगी। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपनी बहन, बुआ को हरे रंग का कुछ गिफ्ट करें।

4. कन्या राशि

 कन्या राशि
Image Source : INDIA TV कन्या राशि

बुध का वक्री गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। किसी भी कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं जिनके पहले से बच्चे हैं, उनके बच्चों की तरक्की होगी और जीवन में भरपूर रोमांस मिलेगा। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए गाय की सेवा करें, स्वयं का और संतान का भाग्य उत्तम होगा।

5. मकर राशि

मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि

वक्री बुध गोचर आपके लग्न स्थान पर होगा। लग्न स्थान पर बुध के इस गोचर से आपको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी और संतान पक्ष को न्यायालय से लाभ मिलेगा। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए अपने किसी भी काम को करने से पहले उसकी दिशा सूची तैयार कर लें, ताकि बाद में आपका ध्यान न भटके।

6. मीन राशि

 मीन राशि
Image Source : INDIA TV मीन राशि

बुध का वक्री गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यह आपकी सन्तान की तरक्की करायेगा। इस दौरान आपको कुछ नया हुनर सीखने का मौका मिलेगा। इसलिए समय की कीमत को पहचानकर ही आगे बढ़ें। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए तांबे का पैसा गले में धारण करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ेे - 

Shukra Gochar 2022: शुक्र का मकर राशि में गोचर, ये 5 राशियां होने वाली हैं मालामाल, इन 2 राशि वालों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा

वास्तु टिप्स: घर में इस मछली को रखने से आप हो सकते हैं मालामाल,बस सही दिशा का रखें ध्यान

शतभिषा नक्षत्र में नामकरण और कोई सामान खरीदना होता है शुभ, जानें इसका महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म