1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Tulsi Vivah 2025 Date: तुलसी विवाह कितनी तारीख को है 1, 2 या 5 नवंबर? तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जान लें सही दिन

Tulsi Vivah 2025 Date: तुलसी विवाह कितनी तारीख को है 1, 2 या 5 नवंबर? तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जान लें सही दिन

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 31, 2025 11:03 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 11:52 am IST

Tulsi Vivah 2025 Kab Hai: तुलसी विवाह की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई 1 नवंबर को यानी देवउठनी एकादशी का दिन इस आयोजन के लिए शुभ बता रहा है तो कोई 2 नवंबर यानी कार्तिक द्वादशी तिथि इसके लिए शुभ मान रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी विवाह किस दिन कराना चाहिए।

tulsi vivah date- India TV Hindi
तुलसी विवाह कितने तारीख को है? Image Source : INDIA TV

Tulsi Vivah 2025 Date: कार्तिक महीने में तुलसी पूजन (Tulsi Pujan) का तो विशेष महत्व होता ही है साथ ही तुलसी विवाह का भी सर्वाधिक महत्व बताया गया है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इस महीने में तुलसी विवाह कब करना चाहिए? देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) पर या द्वादशी या फिर कार्तिक पूर्णिमा के दिन (Kartik Purnima)। बता दें कार्तिक महीने में तुलसी विवाह का आयोजन करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं तुलसी और शालिग्राम भगवान (Shaligram Bhagwan) का विवाह कराने से कन्यादान के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसलिए जिन लोगों की कन्याएं नहीं हैं उन्हें तो तुलसी विवाह जरूर ही कराना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं तुलसी विवाह किस दिन कराना चाहिए।

तुलसी विवाह किस दिन करना चाहिए (Tulsi Vivah Kab Karna Chahiye)

पद्मपुराण के अनुसार तुलसी विवाह कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन कराना चाहिए। लेकिन अन्य धर्मग्रन्थों के अनुसार देवउठनी एकादशी से पूर्णिमा तक के पांच दिवस तुलसी विवाह के लिए अधिक फलदायी माने जाते हैं। ऐसे में आप इनमें से किसी भी एक दिन पर तुलसी विवाह का आयोजन कर सकते हैं। वैसे पंचांग में तुलसी विवाह के आयोजन के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी का अगला दिन सर्वोत्तम माना जाता है।

2025 में तुलसी विवाह कब है (Tulsi Vivah 2025 Date)

पंचांग में तुलसी विवाह की तारीख 2 नवंबर 2025 बताई गई है। लेकिन आप अपने यहां की परंपरा अनुसार 1 से लेकर 5 नवंबर तक की अवधि में कभी भी तुलसी विवाह का आयोजन करा सकते हैं। चलिए आपको तुलसी विवाह की डेट्स के बारे में बता देते हैं।

2025 में तुलसी विवाह की डेट्स (Tulsi Vivah Dates 2025)

  • 1 नवंबर 2025, शनिवार - देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह का पहला दिन
  • 2 नवंबर 2025, रविवार - कार्तिक शुक्ल द्वादशी तुलसी विवाह का दूसरा दिन
  • 3 नवंबर 2025, सोमवार - कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तुलसी विवाह का तीसरा दिन
  • 4 नवंबर 2025, मंगलवार - कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी यानी बैकुंठ चतुर्दशी तुलसी विवाह का चौथा दिन
  • 5 नवंबर 2025, बुधवार - कार्तिक पूर्णिमा तुलसी विवाह का पांचवां दिन

यह भी पढ़ें:

Tulsi Vivah Geet 2025: मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां...देखें तुलसी विवाह के पावन गीत

Tulsi Vivah Samagri: तुलसी विवाह कैसे कराया जाता है? जानिए इसमें क्या-क्या सामग्री लगती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म