1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी कब है? इसी दिन भगवान राम और माता सीता का हुआ था विवाह, यहां जानें डेट

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी कब है? इसी दिन भगवान राम और माता सीता का हुआ था विवाह, यहां जानें डेट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 18, 2024 11:36 am IST,  Updated : Nov 18, 2024 11:36 am IST

Vivah Panchami 2024 Date: विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता शादी के बंधन में बंधे थे। हर साल अयोध्या और नेपाल के जनकपुर में विवाह पंचमी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों मां जानकी और प्रभु राम की विशेष पूजा अर्चना करते हैं।

Vivah Panchami 2024- India TV Hindi
Vivah Panchami 2024 Image Source : INDIA TV

Vivah Panchami 2024 Date: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष यानी अगहन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण रखता है। दरअसल, यही वो माह है जिसमें भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इसी दिन प्रभु श्री राम ने स्वयंवर जीतकर जनक नंदिनी मां सीता से विवाह रचाया था। इस दिन भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा विवाह पंचमी के दिन बहुत से विवाह भी संपन्न कराने कराए जाते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि इस साल विवाह पंचमी कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

विवाह पंचमी 2024 तिथि और मुहूर्त

इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की  पंचमी तिथि का आरंभ 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। पंचमी तिथि का समापन 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा। 

विवाह पंचमी का महत्व

विवाह पंचमी के दिन भगवान राम एवं देवी सीता का विवाह हुआ था। इसलिये इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। त्रेतायुग में प्रभु श्री राम और माता जनकी का विवाह हुआ था। जिस तरह भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या है उसी प्रकार मां सीता की जन्मस्थली मिथिला नगरी जनकपुर है। हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को एक आदर्श पति-पत्नी के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि विवाह पंचमी के दिन प्रभु राम और मां सीता की पूजा करने से शादी में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही पति-पत्नी का रिश्ता पहले से और अधिक मजबूत हो जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Utpanna Ekadashi 2024 Vrat Date: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Margashirsha Maah 2024 Vrat Tyohar: विवाह पंचमी से लेकर गीता जयंती तक, मार्गशीर्ष माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, देखें लिस्ट

Tulsi Puja Niyam: तुलसी में जल देते समय न करें ये गलतियां, वरना भंग हो जाएगी घर की शांति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म