1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा कब 13 या 14 नवंबर? डेट को लेकर है कन्फ्यूजन, तो नोट करें सही दिन और मुहूर्त

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा कब 13 या 14 नवंबर? डेट को लेकर है कन्फ्यूजन, तो नोट करें सही दिन और मुहूर्त

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 13, 2023 11:05 am IST,  Updated : Nov 13, 2023 11:08 am IST

गोवर्धन पूजा आज 13 नवंबर या कल 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ी असमंजस है। क्योंकि दीपावली के ठीक अगले दिन इस त्यौहार को मनाया जाता है। तो आइये जानते हैं कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा और क्या है इसका मुहूर्त।

Govardhan Puja 2023- India TV Hindi
Govardhan Puja 2023 Image Source : INDIA TV

Govardhan Puja 2023: हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर साल गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। यहा पूजा दीपावली के ठीक अगले दिन मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा से जुड़ी एक मान्यता है जिसका उल्लेख भागवत पुराण में भी आता है। भगवान श्री कृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली से उठाकर ब्रजवासियों को भारी वर्षा से बचाया था।

भगवान कृष्ण ने जिस समय यहा पर्वत उठाया था वो कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। इसलिए हर साल इस तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा की डेट को लेकर लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन है कि, यह आज यानी 13 नवंबर को मनाई जाएगी या कल 14 नवंबर को मनाई जाएगी। तो आइये आज हम आपको गोवर्धन पूजा की सही तारीख बताने जा रहे हैं।

कब मनाएं गोबर धन पूजा

गोवर्धन पूजा को लेकर लोग इस बार असमंजस में पड़े हैं। दीपावली के ठीक अगले दिन ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबरी की जगह 14 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। हिंदू वैदिक पंचांग तिथि के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शुरू होगी और 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार किसी भी त्यौहार की पूजा का शुभारंभ उदया तिथि में करना चाहिए। इस कारण गोवर्धन पूजा 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को उदया तिथि में होगी।

गोवर्धन पूजा का मुहूर्त नोट करें

  • गोवर्धन पूजा - 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार
  • गोवर्धन पूजा मुहूर्त - 14 नवंबर सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 बजकर 52 मिनट तक।
  • पूजा अवधि - 2 घंटे 9 मिनट तक।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन क्यों लगाया जाता है छप्पन भोग? ये है इसके पीछे की पौराणिक कथा

Weekly Business Horoscope 13th to 19th November 2023: व्यापार में किन राशियों को होगा फायदा और किनको नुकसान? ये रहा इस हफ्ते का बिजनेस राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म