1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कौन सा फूल किस देवी-देवता का है प्रिय? पूजा में इन्हें चढ़ाते ही लगेगा घर में पैसों का अंबार

कौन सा फूल किस देवी-देवता का है प्रिय? पूजा में इन्हें चढ़ाते ही लगेगा घर में पैसों का अंबार

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 19, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 05:41 pm IST

पूजा के दौरान जो फूल हम चढ़ाने के लिए भगवान को लाते हैं वह किसी न किसी देवी-देवता का प्रिय होता है। अपने इष्ट देवी-देवता को प्रसन्न कर उनके आशीर्वाद का पात्र बनना चाहते हैं, तो यहां जानिए पूजा पद्धति के अनुसार कौन सा फूल किस देवी-देवता को अर्पित करें। जिससे अपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Puja Flowers- India TV Hindi
Puja Flowers Image Source : PEXELS

Puja Flowers: हिंदू धर्म में 33 कोटि के देवी-देवताओं का वर्णन शास्त्रों में बताया गया है। उनमें से कुछ प्रमुख देवी-देवता है जिनकी विशेष तौर पर हम पूजा करते हैं या उनके मंदिर जाकर उनका पूजन करते हैं। प्रत्येक देवी-देवताओं की पूजा के अलग-अलग विधान शास्त्रों में बताए गएं हैं। इसी के साथ उनके निमित्त जो पूजन सामग्री है वह भी भिन्न हैं। हम जिन देवी-देवताओं की वंदना करते हैं उनसे सभी प्रकार की प्रार्थना कर अपने सुख के लिए उनसे कामना करते हैं।

हर किसी के कोई न कोई आराध्य देवी-देवता होते हैं। उनको कुछ चीजें पूजा के दौरान आर्पित करने से वह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। आज हम आपको पूजा पद्धित के अनुसार बताएंगे कि कौन सा फूल किस देवी-देवता को प्रिय है और उन्हें अर्पित करने से कौन सा फल आपको प्राप्त होगा। 

पूजा के दौरान चढ़ाएं देवी-देवताओं के ये प्रिय फूल

श्री गणेश- हिंदू धर्म में प्रथम पूज्यनीय देवता श्री गणेश हैं उनको आप चांदनी, परिजात या चमेली का फूल अर्पित कर सकेत हैं। उनको पूजा के दौरान दूर्वा अवश्य चढ़ाएं ऐसा करने से आपके सभी रुके कार्य बनेंगे और विघ्नहर्ता का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। 

श्री हरि विष्णु- भगवान विष्णु की आराधना के दौरान आप उनको पीले रंग का पुष्प अर्पित करें। पूजा के दौरान आप उनको बेला, चंपा, केवड़ा और मालती के फूल चढ़ा सकते हैं। उनको आप तुलसी दल भी अवश्य चढ़ाएं ऐसा करने से श्री हरि आपसे शीघ्र प्रसन्न होंगे और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसी के साथ आप भगवान विष्णु के श्री राम और कृष्ण अवतार की पूजा के दौरान उन्हें यह पुष्प अर्पित कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी- लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से व्यक्ति सदैव जीवन में धन से संपन्न रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उनको लाल गुलहड़, लाल गुलाब और कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आप पर उनकी कृपा बरसेगी और जीवन में अथाह धन-संपत्ती का सुख प्राप्त होगा।

हनुमान जी- बजरंगबली की पूजा में आप उनको लाल गुलाब, गेंदा और लाल चमेली के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपके समस्त कष्टों को दूर करेंगे। 

महादेव- शिव जी की पूजा में आप उनको कनेर का फूल, सफेद आक, शमी का फूल और धतूरे का फूल चढ़ा सकते हैं। इसी के साथ आप उनको बेल पत्र भी चढ़ा सकते हैं और उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं।

सूर्य भगवान- अगर आप सूर्य देव की प्रातः वंदना करते हैं तो उनको लाल गुलाब, लाल गुलहड़, गेंदा और कनेर का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको जीवन का हर वैभव प्राप्त होगा।

मां दुर्गा- जगत जननी मां दुर्गा देवी को आप लाल गुलहड़ का फूल उनकी पूजा के दौरान अर्पित करें। ऐसा करने से आपका जीवन धन-धान्य से भर जाएगा और देवी मां का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

इनके अलावा हिंदू धर्म में अन्य देवी-देवताओं को भी विभिन्न प्रकार के फूल अर्पित किए जाते हैं। जैसे कि ब्रह्मा जी को कमल, कुसुम, और मालती का फूल चढ़ाया जाता है। इंद्र देव को केसर, कुसुम, और चंपा चढ़ाया जाता है।

फूल चढ़ाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • भगवान को चढ़ाने वाले फूल ताजे और सुगंधित होने चाहिए।
  • फूल चढ़ाने से पहले उन्हें धो लें और साफ  कर लें। उसके बाद ही अर्पित करें।
  • पूजा में  भगवान को पुष्प अर्पित करते समय मन में सच्ची श्रद्धा रखें।
  • पूजा में फूल चढ़ाने के बाद अगले दिन उस फूल को या तो मंदिर के आस-पास किसी कुएं में डाल दें या किसी पवित्र नदी में उसे विसर्जित कर दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ekadashi Upay: फाल्गुन माह की आमलकी एकादशी होती है बेहद खास, इस दिन जरूर आजमाएं ये अचूक उपाय

Mercury Transit 2024: होली के बाद होने जा रहा है बुध का गोचर, 1 अप्रैल तक रहेगा प्रभाव, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म