1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Budh Gochar 2023: बुध का गोचर इन 4 राशियों के लिए है खतरे की घंटी, आ सकती हैं मुसीबतें, हो सकता है बड़ा नुकसान

Budh Gochar 2023: बुध का गोचर इन 4 राशियों के लिए है खतरे की घंटी, आ सकती हैं मुसीबतें, हो सकता है बड़ा नुकसान

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jun 07, 2023 10:25 am IST,  Updated : Jun 07, 2023 12:13 pm IST

Budh Gochar 2023: आइए ज्योतिष चिराग बेजान दारुवाला से जानते हैं कि बुध के इस गोचर के दौरान किन राशि वाले जातकों को बेहद सावधान रहना होगा।

Budh Gochar 2023- India TV Hindi
Budh Gochar 2023 Image Source : INDIA TV

Budh Gochar 2023:  7 जून को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। बुध ग्रह इस समय मेष राशि में विराजमान है और 7 जून को शाम 7 बजकर 59 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे,  जिसका असर सभी 12  राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर शुभ साबित नहीं होगा। आइए ज्योतिष चिराग बेजान दारुवाला से जानते हैं कि बुध के इस गोचर के दौरान किन राशियों के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। 

1. मेष राशि

बुध का वृष राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आएगा। इस वजह से जातकों का जीवनसाथी से विवाद होगा और घर में परेशानियां बढ़ेंगी। आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप असुरक्षा की भावना महसूस कर सकते हैं। करियर में आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में टारगेट पूरा करने में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। आप मानसिक तनाव में रहेंगे।

2. मिथुन राशि

इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और प्रेरणा की कमी महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चे भी पहले से अधिक बढ़ सकते हैं। मुमकिन है कि व्यापार में भाग्य आपका साथ न दे और आपको नुकसान उठाना पड़े। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको बैंक से कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

3.  सिंह राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से बुध का यह गोचर आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। इस अवधि में आपको स्किन एलर्जी और गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। आपको खांसी-जुकाम की शिकायत भी हो सकती है। करियर में औसत प्रगति देखने को मिल सकती है। आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

4. वृश्चिक राशि

जून में होने वाले बुध के गोचर में वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता नजर नहीं आ रहा है। आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स और सहकर्मियों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार में आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन में निराशा फैल सकती है। आपको अपने निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टनर से अनबन हो सकती है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

रात के अंधेरे में निकाली जाती है किन्नरों की शव यात्रा, कोई देख लें तो हो सकता है ये अनर्थ!

Budh Gochar 2023: 7 जून से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, धन-ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म