1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 January 2025 Ka Panchang: गुरुवार के दिन अश्लेषा से मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

16 January 2025 Ka Panchang: गुरुवार के दिन अश्लेषा से मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 15, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 02:26 pm IST

16 January 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 16 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
पंचांग Image Source : FILE

16 January 2025 Ka Panchang: 16 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 1 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

16 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 16 जनवरी 2025 को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी
  • अश्लेषा नक्षत्र- 16 जनवरी 2025 को दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा
  • आयुष्मान योग- 16 जनवरी को देर रात 1 बजकर 6 मिनट तक
  • 16 जनवरी को चंद्रमा गुरुवार का दिन है, इस दिन अश्लेषा नक्षत्र के दौरान राजनीति और कारोबार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है। 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:50 से दोपहर 03:09 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:12 से दोपहर 03:35 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:50 से दोपहर 03:08 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:36 से दोपहर 02:56 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:51 से दोपहर 03:13 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:08 से दोपहर 02:30 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:10 से दोपहर 03:52 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:44 से दोपहर 03:10 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:15 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:46 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: कैसे और क्यों की गई अमृत की खोज? महाकुंभ से सीधा है इसका संबंध; जानिए पौराणिक कहानी

Mahakumbh 2025: इन 3 स्थितियों में अखाड़े से नागा साधु की सदस्यता हो जाती है रद्द, फिर नहीं होती वापसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।